अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह : साधु संतों के अलावा देश की जानी मानी हस्तियों को भी आमंत्रण

386

अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह : साधु संतों के अलावा देश की जानी मानी हस्तियों को भी आमंत्रण

अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट जिन लोगों को आमंत्रित करेगा उस बारे में जानकारी देते हुए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महामंत्री चंपत राय ने कहा, ‘‘भारत के सभी राज्य, हर भाषाएं, प्रत्येक जिला और हिंदुस्तान में पूजा की जितनी परंपराएँ हैं उन सब परंपराओं के संत-महात्मा आएं और ये कार्यक्रम संतों का बने। हम प्रयास कर रहे हैं कि चार हज़ार साधु अवश्य आएं। इसके अलावा समाज जीवन का हर क्षेत्र यानी कि खेल जगत, कला जगत, कवि, लेखक, साहित्यकार, अनुसूचित जनजाति, घुमंतु जाति, पुलिस और सेना के अधिकारी, देश के कुछ राजदूत, साथ ही ऐसे भी लोगों को बुलाएंगे, जिन्हें भारत सरकार ने पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया है। इन हस्तियों में सचिन तेंदुलकर,विराट कोहली आदि शामिल है।

इसके अलावा सूची में ऐसे भी लोगों का नाम लिखने का प्रयास हो रहा है, जिनके घर के किसी सदस्य का राम जन्मभूमि की प्राप्ति में बलिदान हुआ।