WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Narendra Modi in Ayodhya : PM नरेंद्र मोदी ने अयोध्या धाम स्टेशन का उद्घाटन कर 6 वंदे भारत को हरी झंडी दिखाई!

अयोध्या को 16 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी!

WhatsApp Image 2023 12 30 At 12.44.01 PM

Narendra Modi in Ayodhya : PM नरेंद्र मोदी ने अयोध्या धाम स्टेशन का उद्घाटन कर 6 वंदे भारत को हरी झंडी दिखाई!

Ayodhya : अयोध्या के राम मंदिर में भगवान राम की प्रतिमा की प्रतिष्ठा से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यहां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे समेत 16 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी। प्रधानमंत्री रेलवे स्टेशन पर नए भवन का लोकार्पण करने के साथ छह वंदे भारत और दो अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। अयोध्या में पीएम मोदी ने 15 किमी लंबा रोड करने के बाद अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया। इसके बाद मोदी ने अमृत भारत और वंदे भारत को हरी झंडी दिखाई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई अमृत भारत ट्रेन में स्कूली बच्चों से मुलाकात की। इसके अलावा सीतामढ़ी से आई महिलाओं, रक्सौल से आए श्रद्धालु से मिले। उनसे संवाद भी किया। अमृत भारत ट्रेन बनाने वाली आईएफएस चेन्नई के इंजीनियरों से भी बात की। छात्राओं ने पीएम मोदी को कविता सुनाई। सीतामढ़ी की महिलाओं ने मधुबनी पेंटिंग भेंट की। मोदी ने सभी का हाथ जोड़कर अभिवादन किय।

WhatsApp Image 2023 12 30 at 12.47.07 PM

अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का उद्घाटन

नरेंद्र मोदी ने दो नई अमृत भारत ट्रेनों और 6 नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। इससे पहले उन्होंने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। प्रधानमंत्री ने पुनर्विकसित अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया। उनके साथ केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। 240 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित, तीन मंजिला आधुनिक रेलवे स्टेशन भवन लिफ्ट, एस्केलेटर, फूड प्लाजा, पूजा की जरूरतों के लिए दुकानें, क्लॉक रूम, चाइल्ड केयर रूम, वेटिंग हॉल जैसी सभी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। स्टेशन भवन ‘सभी के लिए सुलभ’ और ‘आईजीबीसी प्रमाणित ग्रीन स्टेशन भवन’ होगा।