Laxman Singh’s Controversial Comment : लक्ष्मण सिंह ने कहा ‘राहुल गांधी पार्टी के बड़े नेता नहीं, वे सिर्फ सांसद!

देखिए VDO, राहुल गांधी को लेकर उन्होंने क्या-क्या कहा!

814

Laxman Singh’s Controversial Comment : लक्ष्मण सिंह ने कहा ‘राहुल गांधी पार्टी के बड़े नेता नहीं, वे सिर्फ सांसद!

Guna : अपने विवादास्पद बयानों की वजह से हमेशा चर्चित रहने वाले कांग्रेस के पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह ने अब राहुल गांधी पर ही टिप्पणी कर दी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को आप इतना बड़ा नेता क्यों मानते हैं, वे पार्टी के दूसरे सांसदों की तरह सिर्फ सांसद हैं और पार्टी के कार्यकर्ता हैं। मैं तो उन्हें बडा नेता नहीं मानता, आप भी मत मानिए।

लक्ष्मण सिंह की पहचान दिग्विजय सिंह के भाई से ज्यादा कुछ नहीं है। लेकिन, फिर भी वे इसलिए खबरों में बने रहते हैं कि जब भी मुंह खोलते हैं, कोई विवाद ही जन्म लेता है। इस बार भी उन्होंने राहुल गांधी को लेकर जो टिप्पणी की निश्चित रूप से वह आगे विवाद का कारण बनेगी। इसलिए कि उन्होंने राहुल गांधी को नेता करने से ही इनकार कर दिया। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वे न तो पार्टी अध्यक्ष है और न कोई बड़े नेता। सामान्य सांसद हैं जैसे पार्टी के दूसरे और सांसद हैं।

गुना में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस के एक कार्यकर्ता है, सांसद मात्र है, इसके अलावा वो कुछ नहीं है। न आप लोग राहुल गांधी को इतना हाईलाइट करो और न हम करें। लक्ष्मण सिंह ने कहा कि कोई जन्म से बड़ा नेता नहीं बनता, कर्म से बनता है। राहुल गांधी को आप इतना बड़ा नेता मत मानिये , मैं तो नहीं मानता।

देखा गया है कि लक्ष्मण सिंह हमेशा पार्टी की नीति से अलग हटकर बात करते हैं और इस वजह से चर्चा में बने रहते हैं। इससे पहले उन्होंने एक बार ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर कहा था कि मुझे उनकी बहुत याद आती है। वे यदि पार्टी में होते तो पार्टी की ये हालत नहीं होती। कई बार वे भाजपा नेताओं के समर्थन में भी उतरे और पार्टी का विरोध किया। लेकिन, इस बार में उन्होंने राहुल गांधी पर हमला बोलकर अपने इरादे स्पष्ट कर दिए हैं।