WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: MP में छाएंगे बादल, दिन में गर्मी तो ठंडी रातें!

Weather Update: MP में छाएंगे बादल, दिन में गर्मी तो ठंडी रातें!

ग्वालियर में पारा न्यूनतम पर 8 से 9 डिग्री तक होगा जबकि अधिकतम 18 से 20 डिग्री के बीच चलेगा। ग्वालियर में 5 दिन बाद बारिश की संभावना रहेगी। भोपाल में बादल छाएंगे कल से 2 डिग्री न्यूनतम पारे में गिरावट आएगी। भोपाल में भी अगले 5 दिन बाद घने बादलों से हल्की बारिश का योग बनेगा। इंदौर में कल से न्यूनतम पर में 2 से 3 डिग्री की कमी आएगी जबकि अधिकतम पारे में दो डिग्री गिरावट और फिर दो डिग्री उछाल की संभावना अगले 5 दिनों में बनेगी। छटे दिन इंदौर में भी घने बादल छा सकते हैं। उत्तर भारत में आज कहीं भी कोहरे की स्थिति नहीं बनी।

अगले सप्ताह उत्तर भारत में सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ। अभी बादलों का रैला गुजरात राजस्थान और मध्य प्रदेश से यूपी की ओर चल रहा है।

उत्तर भारत में मौसम अभी खुला रहेगा। कश्मीर में माइनस 8 से 9 डिग्री तापमान रहेगा। कश्मीर, लद्दाख हिमाचल में अब 10 दिनों के बाद ही बर्फबारी की संभावना बनेगी।