बीजेपी ने उज्जैन के वाल्मीकि धाम आश्रम के प्रमुख पीठाधीश्वर बाल योगी संत उमेश नाथ महाराज को राज्यसभा उम्मीदवार बनाकर चौंकाया,जानिए वजह!

1624

बीजेपी ने उज्जैन के वाल्मीकि धाम आश्रम के प्रमुख पीठाधीश्वर बाल योगी संत उमेश नाथ महाराज को राज्यसभा उम्मीदवार बनाकर चौंकाया,जानिए वजह!

 

उज्जैन से मुकेश भीष्म की खास रिपोर्ट 

 

उज्जैन: आगामी लोक सभा चुनाव के पूर्व की भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा के लिए अपने उम्मीदवारों का चयन कर एक बार फिर राजनीतिक हल्कों में सभी को चौंकाया है।

भाजपा ने उज्जैन के वाल्मीकि धाम आश्रम के प्रमुख पीठाधीश्वर बाल योगी संत उमेश नाथ जी महाराज को भाजपा ने राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है।

भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय समिति ने मध्यप्रदेश के लिए राज्यसभा सीट की घोषणा की। इसमें वाल्मीकि समाज से आने वाले संत उमेश नाथ महाराज के साथ मध्य प्रदेश से डॉ एल मरुगन माया नारोलिया ,बंसीलाल गुर्जर को पार्टी का उम्मीदवार बनाया है

उमेश नाथ जी महाराज वाल्मीकि समाज का प्रतिनिधित्व करते हैं। इनके पास राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख से लेकर अमित शाह तक आशीर्वाद लेने आ चुके हैं। पिछले सिंहस्थ महापर्व में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सहित कई प्रमुख संतों ने संत उमेश नाथ जी महाराज के साथ समरसता स्नान भी किया था। वैसे वाल्मिकी धाम के प्रमुख संत उमेश नाथ जी महाराज वाल्मीकि समाज प्रतिनिधित्व करते हैं,लेकिन आपकी अन्य समाज में भी गहरी पैठ है ।वही आपसे मुलाक़ात के लिए सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि आते रहते हैं। भारतीय जनता पार्टी सरकार के मुख्यमंत्री या मंत्री के अलावा पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री रहे दिग्विजय सिंह, कमलनाथ भी यहाँ आशीर्वाद लेने आते रहे हैं।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और उज्जैन दक्षिण का प्रतिनिधित्व करने वाले डॉ मोहन यादव भी संत श्री से आशीर्वाद लेते रहे हैं।मुख्यमंत्री बनने के बाद डॉ यादव भी संत उमेश नाथ जी महाराज से आशीर्वाद लेने वाल्मिकी धाम गये थे।सूत्रों की मानें तो तभी से संत श्री उमेश नाथ जी महाराज की राज्य सभा के लिए जाने की सुगबुगाहटशुरू हो गई थी।वहीं ऐसा माना जाता है कि पिछले दिनों राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की उज्जैन में हुई केन्द्रीय पदाधिकारियों के साथ संघ प्रमुख प्रमुख डॉक्टर मोहन भागवत की बैठक में संघ की गतिविधियों के अलावा आगामी लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए भी मंथन किया था।

संत उमेश नाथ जी महाराज को राज्य सभा के लिए प्रत्याशी बनाए जाने को लेकर भाजपा की राजनीतिक दूरदर्शिता दिखाई देती है।