रतनपुरी रतलाम सांस्कृतिक राजनीतिक और धार्मिक चेतना का प्रमुख केंद्र है- डॉ. के. सी.पाठक

380

रतनपुरी रतलाम सांस्कृतिक राजनीतिक और धार्मिक चेतना का प्रमुख केंद्र है- डॉ. के. सी.पाठक

 

Ratlam : किसी नगर अथवा शहर का गौरव उसकी सांस्कृतिक, राजनीतिक, धार्मिक गतिविधियां और जागृति से लगाया जा सकता है। शिक्षा, स्वास्थ्य यह सिर्फ रोजगार देते हैं लेकिन धार्मिक और सांस्कृतिक जागृति शहर को और शहरवासियों को पूरे देश में एक पहचान देती हैं अत: अपने स्वास्थ्य के साथ-साथ रचनात्मक कार्य भी हमें प्रमुखता से करना चाहिए जो समाज और देश के लिए अनुकरणीय हो।

यह विचार नगर के प्रसिद्ध चिकित्सिक डॉ. के.सी. पाठक ने संस्था परस्पर द्वारा रतलाम स्थापना दिवस एवं संस्था के स्थापना दिवस बसंत पंचमी के अवसर पर आयोजित विशाल मधुमेह जांच शिविर में उपस्थित लाभार्थियों एवं संस्था पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कही। डॉ पाठक ने संस्था द्वारा निरंतर मधुमेह जांच शिविर आयोजन करने के लिए बधाई देते हुए कहा कि मधुमेह असाध्य रोग नहीं हैं, नियमित खान-पान व्यायाम और मानसिक तनाव से दूर रहकर इस पर विजय पा सकते हैं, इसके लिए हमें अपनी दिनचर्या को बदलना होगा और संयमित रखना होगा। संस्था के विशिष्ट अतिथि मानव सेवा समिति के संचालक सुरेश अग्रवाल (रस्सी वाला) ने भी लोगों से स्वास्थ्य के प्रति जागृत रहनें का अनुरोध किया।

संस्था परस्पर द्वारा सुबह की सैर-सब की खेर वाक्य का स्वागत करते हुए नियमित घूमने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय और भाजपा मोर्चा अध्यक्ष विप्लव जैन भी अल्प समय के लिए उपस्थित हुए।

 

आरंभ में अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। संस्था अध्यक्ष महेश अग्रवाल ने स्वागत भाषण देते हुए संस्था के कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला। अग्रवाल ने सभी को रतलाम स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए संस्था द्वारा और भी जनहित के कार्य करने का संकल्प दिलाया।

 

अतिथियों का स्वागत संरक्षक अभय सुराणा, प्रोजेक्ट चेयरमैन महेश व्यास, दिनेश शर्मा, निमिष व्यास, सचिव सचिन गेलडा़ कोषाध्यक्ष अभय लोढ़ा, प्रदीप लोढ़ा, रमेश पोरवाल, मितेश अग्रवाल, मिलन राखेचा, विनोद पांचाल, आशीष राखेचा, वीरेंद्र अग्रवाल, ललित कटारिया, अमित डांगी, पंकज चौहान, संदीप राठौड़, प्रीतम भरगट नागोरी, शैलेंद्र व्यास, एमके जैन, जगदीश सोनी, मनीष शर्मा, मनीष जोशी, मनीष बोहरा, नितेश पोरवाल, अभिसार हाडा, सुभाष नागोरी, श्रेयांश जैन, निलेश पावेचा, राजेंद्र कसेरा, विजय कटारिया, दशरथ पोरवाल आदि उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन दिनेश शर्मा तथा आभार अभय लोढ़ा ने व्यक्त किया। शिविर में लगभग 3 सौ लोगों की शुगर जांच की गई। इस अवसर पर संस्था पदाधिकारी द्वारा डॉ. के. सी. पाठक और सुरेश अग्रवाल का स्मृति चिन्ह एवं शाल श्रीफल भेंटकर अभिनन्दन किया गया।