श्री गढ़ कैलाश मंदिर पर होंगे 3 दिवसीय धार्मिक आयोजन!

सत्यम् शिवम् सुंदरम् महारुद्राभिषेक के लिए किया गया भूमिपूजन! 

372

श्री गढ़ कैलाश मंदिर पर होंगे 3 दिवसीय धार्मिक आयोजन!

Ratlam : 8 मार्च को महाशिवरात्रि पर्व पर होने वाले भव्य सत्यम शिवम् सुंदरम् महारुद्राभिषेक आयोजन स्थल का भूमिपूजन रविवार को हुआ। मां कालिका माता मंदिर मेला प्रांगण में विधिवत् मंत्रोच्चार के बीच भूमिपूजन कर धर्म ध्वजा भी स्थापित की गई। कार्यक्रम में मुख्य यजमान संदीप व्यास (मालवा ऑक्सीजन) सहित अतिथि बतौर भाजपा जिलाध्यक्ष तथा ग्रुप संरक्षक प्रदीप उपाध्याय उपस्थित थे। आचार्य पंडित श्री संजयजी ओझा के सान्निध्य में विद्वान भूदेवों के द्वारा भूमिपूजन किया गया।

 

सनातन सोशल ग्रुप संयोजक मुन्नालाल शर्मा व अध्यक्ष अनिल पुरोहित ने बताया 8 मार्च को महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सत्यम् शिवम् सुन्दरम् महारुद्राभिषेक किया जाएगा। सनातन सोशल ग्रुप द्वारा संत- महात्माओं के सानिध्य में धर्मनिष्ठ, जागरुक, समर्पित बंधुओं, मातृशक्ति के स्नेह सहयोग से एवं विद्वान आचार्यों की उपस्थिति में 351 धर्मनिष्ठ सपत्निक यजमान द्वारा सत्यम् शिवम् सुन्दरम् महारुद्राभिषेक कराया जा रहा है। सनातन सोशल ग्रुप की ओर से कार्यक्रम में पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, बजरंग पुरोहित, प्रभु राठौड़, राजेश माहेश्वरी, कैलाश झालानी, अशोक पंड्या, ओमप्रकाश सोनी, नरेंद्र जोशी, शैलेंद्र सिंह बापू, धमचक मुलथानी, राजेंद्र राठौड़, सुरेंद्र जोशी (मुन्ना), पवन सोमानी, सचिव रवि पंवार, ग्रुप उपाध्यक्ष निलेश सोनी, विशाल जायसवाल, कोषाध्यक्ष नरेन्द्र बाहेती (माहेश्वरी), सह कोषाध्यक्ष द्वारकादास (पप्पू) माहेश्वरी, विशाल अग्रवाल, पप्पू टंच, हितेश कामरेड, रमेश पांचाल, नरेंद्र श्रेष्ठ, सुरेश पापटवाल, विजयसिंह चौहान, जनक नागल, आदित्य डागा, श्रेणिक जैन, महेंद्र सिंह, संजय व्यास, सुदीप पटेल, राजेश जैन, अजय शर्मा, प्रकाश माली, बाबूलाल चौधरी (मामाजी), जयंतीलाल चौधरी, कैलाश सोनी, गोपाल जी त्रिमूर्ति, राधावल्लभ पुरोहित, मनोज दशोत्तर, अनुज शर्मा, शैलेंद्र तिवारी, अर्जुन राठौर, दीपक परसाई, विजय भट्ट, जगदीश हरारिया, दिनेश कटारिया, नितेश शर्मा, ध्रुव सोनी, सुरेंद्र सिंह जादौन, कमल राजोरिया, राम मोठिया, प्रदीप राठी, गोलू तिवारी, चेतन सोनी, बंशीलाल चौधरी, अश्विनी शर्मा, सुभाष जोशी, मनीष सोनी, चंद्रप्रकाश मालवीय, संजीव पाठक, मयूर टंच, महेंद्र सिंह, भरत शर्मा, सहित मातृशक्ति मंडल की राखी व्यास, सुनीता पाठक, हेमलता माहेश्वरी, मंजू जोशी आदि सनातन सोशल ग्रुप के पदाधिकारी व सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद थे।