Congress’s First List Today : कांग्रेस की पहली लिस्ट में 40 उम्मीदवारों के नाम फाइनल, आज लिस्ट घोषित!

राहुल गांधी, शशि थरूर और भूपेश बघेल के नाम भी संभावित 40 की लिस्ट में शामिल!

1074

Congress’s First List Today : कांग्रेस की पहली लिस्ट में 40 उम्मीदवारों के नाम फाइनल, आज लिस्ट घोषित!

Nai Delhi : लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की पहली लिस्ट आज जारी हो सकती है। गुरुवार देर रात तक कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई, जिसमें कई नामों पर मुहर लग गई। इसलिए उम्मीद है कि आज 8 मार्च को कांग्रेस अपनी पहली लिस्ट जारी कर सकती है। भाजपा की तरह कांग्रेस की पहली लिस्ट में भी कई बड़े नेताओं के नाम शामिल हैं।

माना जा रहा है कि कांग्रेस की पहली लिस्ट में पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का नाम होगा और वे वायनाड से चुनाव लड़ सकते हैं। फिलहाल राहुल गांधी वायनाड से ही सांसद भी हैं। राहुल गांधी के अलावा पहली लिस्ट में पार्टी ने लगभग 40 नामों पर मुहर लगी है। जिन 40 उम्मीदवारों का नाम कांग्रेस की पहली लिस्ट में है, उनमें तिरुवनंतपुरम से शशि थरूर और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम पर भी चर्चा हुई। इन दोनों दिग्गजों का नाम भी पहली लिस्ट में शामिल हो सकता है। केरल के सभी सांसदों को कांग्रेस फिर से टिकट दे सकती है। कर्नाटक और तेलंगाना की भी 6-6 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम बैठक में तय किए गए हैं।

इन राज्यों के उम्मीदवारों पर सहमति
कांग्रेस पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में मणिपुर, नागालैंड, सिक्किम और मेघालय के उम्मीदवारों पर भी सहमति बन गई। इनके भी नाम का ऐलान पहली लिस्ट में हो सकता। हालांकि दिल्ली में उम्मीदवारों के नाम पर पेंच अभी भी फंसा हुआ है। कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक से निकलने के बाद पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया था कि केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और लक्षद्वीप से उम्मीदवारों के नाम फाइनल हो गए हैं। इन नामों का ऐलान आज किसी भी समय हो सकता है। इसके अलावा कांग्रेस पार्टी ने केंद्रीय चुनाव समिति की अगली बैठक 11 मार्च को होगी।