Municipal Commissioner Suspend : रतलाम नगर निगम आयुक्त अखिलेश गहरवाल सस्पेंड.

5168

Municipal Commissioner Suspend : रतलाम नगर निगम आयुक्त अखिलेश गहरवाल सस्पेंड.

 

 

Ratlam : राज्य सरकार ने रतलाम नगर निगम आयुक्त अखिलेश गहरवाल को सस्पेंड कर दिया हैं।

बताया गया है कि रतलाम के सिविक सेंटर में 22 प्लॉट की रजिस्ट्री MIC अथवा परिषद से अनुमति प्राप्त किए बिना करवा दी गई। भारी अनियमितताओं के चलते रतलाम नगर पालिक निगम आयुक्त अखिलेश गहरवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया हैं।

 

इस सम्बंध में उप सचिव मध्य प्रदेश शासन नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने आदेश जारी किया है। निलंबित निगम आयुक्त गहरवार मई माह में सेवानिवृत्त होने वाले हैं। सेवानिवृत्त के पहले उनके खिलाफ राज्य शासन ने अनियमितता मामले में बड़ा एक्शन लिया।

 

संचालनालय के जांच प्रतिवेदन के अनुसार रतलाम में सिविल सेंटर के 22 प्लॉट की रजिस्ट्री विभिन्न व्यक्तियों के नाम करवा दी गई थी। इस संबंध में MIC परिषद से सक्षम अनुमति भी नहीं ली गई।

IMG 20240312 WA0059

जांच प्रतिवेदन में कई गंभीर अनियमितताएं भी प्रदर्शित होती है। उप सचिव हर्षल पंचोली मध्य प्रदेश शासन नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा सोमवार 11 मार्च को आदेश जारी करते हुए तुरंत प्रभाव से नगर पालिक निगम आयुक्त अखिलेश गहरवार को निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में गहरवाल का मुख्यालय कार्यालय संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास उज्जैन संभाग उज्जैन रहेगा। निलंबन की अवधि के दौरान नियमन अनुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता भी रहेगी।