100 Days Of CM Dr Mohan Yadav: समर्पण भाव से सेवा में सरकार

376

100 Days Of CM Dr Mohan Yadav: समर्पण भाव से सेवा में सरकार

 

भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बने डॉ. मोहन यादव को सौ दिन हो गए हैं। इस दौरान उन्होंने सरकार चलाने में सेवा और समर्पण की भावना दिखाई, वहीं उन्होंने जरुरत पड़ने पर सख्त प्रशासक की रूप में अपनी भूमिका निभाई। सौ दिनों के कम वक्त ने उनकी सरकार ने न सिर्फ मध्य प्रदेश की जनता की बीच में छाप छोड़ी है, बल्कि देश के कई राज्यों में उनके काम और योजनाओं का अनुसरण कर यह संदेश दिया कि मध्य प्रदेश की सरकार की योजनाओं को सारे देश में सराहा जा रहा है।

सख्त तेवर भी दिखाये

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रशासन चलाने के दौरान जरुरत पड़ने पर सख्त तेवर दिखाने से भी परहेज नहीं किया। उन्होंने शाजापुर के कलेक्टर किशोर कन्याल को यहां से इसलिए हटा दिया था कि उन्होंने एक ट्रक ड्राइवर से अभद्रता से बात की। इस एक्शन से उन्होंने यह संदेश दिया कि अफसर कितना भी बड़ा यदि वह व्यवहार अच्छा नहीं रखेगा तो उसकी कलेक्टर जैसी कुर्सी भी छीनने में सरकार पीछे नहीं हटेगी। इसी तरह उन्होंने कुछ और उदाहरण भी अपनी सवा तीन महीने की सरकार में पेश किए।

एयर एम्बुलेंस भी बड़ी उपलब्धि

मध्य प्रदेश के गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों ने यह सभी सोचा भी नहीं होगा कि यदि उनके परिवार में किसी सदस्य की बीमारी में जरुरत पड़े तो उसे एयर एम्बुलेंस जैसी सुविधा मिल सकेगी, लेकिन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की इच्छाशक्ति से सुविधा अब गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार के लोगों को मिलेगी। इलाज के लिए यदि जरुरी हुआ तो सरकार बीमार अथवा दुर्घटनाग्रस्त मरीजों को एयरलिफ्ट कर समय पर उपचार की सुविधा भी मुहिया करवाएंगी।

हर क्षेत्र में विकास की भरी उड़ान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यकाल में मध्य प्रदेश ने हर क्षेत्र में विकास की उड़ान भरी है। आध्यात्मिक क्षेत्र में उन्होंने श्रीराम वन गमन पथ विकास के प्रयास तेज कर दिए, भगवान श्रीकृष्ण से मध्य प्रदेश से जुड़े स्थानों को धार्मिक स्थलों के रूप में विकसित करने की योजना।