Loksabha Elections: MP में 6 लोकसभा सीटों पर 17 को शाम 6 बजे थमेगा चुनावी शोर

778

Loksabha Elections: MP में 6 लोकसभा सीटों पर 17 को शाम 6 बजे थमेगा चुनावी शोर

 

भोपाल : मध्यप्रदेश में छह लोकसभा सीटों पर 17 अप्रैल को शाम छह बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। यहां 19 अप्रैल को मतदान होना है।

मध्यप्रदेश में पहले चरण में जबलपुर, मंडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा, शहडोल और सीधी लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान होना है। यहां मतदान से 48 घंटे पहले 17 अप्रैल को शाम छह बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने इस बार गर्मियों में सभी मतदान केन्द्रों पर छांव के लिए टेंट लगाने, ठंडे पानी की व्यवस्था करने और मेडिकल किट तथा ओआरएस के पैकिट, रैंप, व्हील चेयर की व्यवस्थाएं करने के निर्देश रिटर्निंग अधिकारियों को दिए है।