Badwani MP: लोअर गोई परियोजना की नहर शुरू होने से किसानो में हर्ष

1 हजार हेक्टेयर भूमि होगी सिंचित, कई गांवो में पेय जल की समस्या होगी दूर

1053

बड़वानी से सचिन राठौर की रिपोर्ट

बड़वानी – लोअर गोई परियोजना की नहर शुरू होने से राजपुर क्षेत्र के किसानो में खुशी का माहौल है। नहर के पानी आने से राजपुर क्षेत्रों में करीब 1 हजार हेक्टेयर की भूमि सिंचित होगी वही कई गांवो में पेय जल की समस्या भी दूर होगी।

भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष मंशाराम पंचोले ने शासन और प्रशासन का धन्यवाद देते हुए कहा कि भारतीय किसान संघ द्वारा तालाबो को भरने के लिए कई दिनों से धरना आंदोलन किया जा रहा था जिसको शासन और प्रशासन ने संज्ञान में लेकर आज साल का तालाब, जल गुण तालाब, उसमें पानी डल गया है तो मैं उस शासन-प्रशासन का धन्यवाद देता हूं। जल्द से जल्द कार्य पूर्ण हुआ और अब किसानों को पानी मिलने लगेगा। इसमें करीब 1000 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी और कई गांव को पेयजल के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।

किसानों में हर्ष का माहौल है। किसानों ने जो वर्कर काम कर रहे थे उनको माला पहनाकर और श्रीफल देकर उनका सम्मान किया। बता दे कि इस मांग को लेकर भारतीय किसान संघ ने कई धरना प्रदर्शन किए है।

देखिए वीडियो क्या कह रहे हैं- मंशाराम पंचोले (जिला अध्यक्ष भारतीय किसान संघ)