Weather Update: MP में पूरे सप्ताह रहेंगे बादल, रोहिणी में 46 डिग्री तक जाएगा तापमान!

2591

Weather Update: MP में पूरे सप्ताह रहेंगे बादल, रोहिणी में 46 डिग्री तक जाएगा तापमान!

 

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

दक्षिण महासागर से उत्तर पूर्व की ओर चल रही हवाओं से बादलों का रैला मध्य प्रदेश से होकर गुजर रहा है, जिसके कारण पूरे सप्ताह प्रदेश में कई हिस्सों में बादल छाएंगे। आज खासकर पूर्व के इलाकों को छोड़कर पूरे प्रदेश में बादलों का साया रहेगा। बादलों से आज उमस का वातावरण रहेगा। शाम को हवाएं चल सकती हैं। रोहिणी इस बार जबरदस्त तपने को तैयार है। कई हिस्सों में अधिकतम पारा 45 और 46 डिग्री तक पहुंचाने के असर है। आज इंदौर सहित मालवा निमाड़ बेल्ट में बारिश की संभावना कम रहेगी, मगर बादलों का क्रम बना रहेगा।

उत्तर भारत में मौसम आज भी खुला रहेगा धूप अच्छे से खिलेगी। अगले 24 घंटे के बाद कश्मीर में बारिश की संभावना बन रही है जबकि हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में बारिश होगी।

अगले दो दिन तक दिल्ली पंजाब हरियाणा में मौसम खुला रहेगा। हल्के बादल छाए रहेंगे।

दक्षिण भारत में आज भी केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में बारिश की संभावना रहेगी। महाराष्ट्र के पूर्वी हिस्से में बादल छाएंगे जबकि छत्तीसगढ़ उड़ीसा में भी बादल रहेंगे। उत्तर प्रदेश के पूर्वी और बिहार के पश्चिम क्षेत्र में बादलों का रूप बना रहेगा।

बंगाल की खाड़ी में मानसूनी बादल इकट्ठे होने लगे हैं। संभावना है मई के आखिरी सप्ताह में इसके आगे बढ़ाने की संभावना है।