MPPSC 21 Final Results: मप्र लोक सेवा आयोग परीक्षा के नतीजे घोषित, अंकिता पाटकर ने टॉप किया!

डिप्टी कलेक्टर चुने गए 24 अभ्यर्थियों में 12 महिला परीक्षार्थी!

651

MPPSC 21 Final Results: मप्र लोक सेवा आयोग परीक्षा के नतीजे घोषित, अंकिता पाटकर ने टॉप किया!

देखें टॉपर्स की लिस्ट

 

Indore : मप्र लोकसेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा 2021 का फाइनल रिजल्ट गुरुवार को जारी कर दिया। विभिन्न विभागों के 290 पदों की भर्ती के लिए यह परीक्षा आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में अंकिता पाटकर ने 1575 में से 942 अंक के साथ टॉप किया। डिप्टी कलेक्टर के 24 पदों में 12 महिलाएं शामिल हैं। टॉप 10 में 7 महिलाएं शामिल हैं। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता खत्म होने के तत्काल बाद यह रिजल्ट जारी किया गया।

मप्र लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षा 17 जुलाई से 27 जुलाई 2023 तक आयोजित की गई थी। 25 नवंबर को इसके परिणाम जारी किए गए। इसके बाद 18 अप्रैल से 24 मई तक साक्षात्कार लिए गए।

साक्षात्कार में 1046 उम्मीदवार शामिल हुए। अब अंतिम परिणाम 87/13 के फॉर्मूले पर निकाला गया। इसके तहत 243 पदों पर भर्ती हुई। बचे हुए पद 13% परिणाम से भरे जाएंगे। 290 पदों में 68 सामान्य, 34 एससी, 67 एसटी, 91 ओबीसी, 30 ईएसडब्ल्यू पद रखें गए थे। जिला पंजीयक सहायक संचालक, डिप्टी कलेक्टर डीएसपी, वाणिज्य कर अधिकारी, उप पुलिस अधीक्षक, श्रम अधिकारी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, अतिरिक्त सहायक विकास आयुक्त, नायब तहसीलदार, सहायक श्रम अधिकारी, वाणिज्यिक कर निरीक्षक सहित अन्य विभागों के पदों पर नियुक्ति की गई है।

IMG 20240607 WA0022

परिणाम में टॉप-5 अभ्यर्थी

– अंकिता पाटकर – 942 अंक

– अमित सोनी – 921.25 अंक

– पूजा चौहान – 920 अंक

– मनीषा जैन – 917.50 अंक

– प्रियांक मिश्रा – 916.25 अंक