WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

MLA’s Reminded : एमपी के विधायकों को संपत्ति का ब्यौरा देने की अंतिम तारीख 30 जून!

यह व्यवस्था स्वैच्छिक, विधायक चाहें तो दें, सचिवालय ने याद दिलाने को पत्र लिखा!

517

MLA’s Reminded : एमपी के विधायकों को संपत्ति का ब्यौरा देने की अंतिम तारीख 30 जून!

Bhopal : विधानसभा सचिवालय ने 16वीं विधानसभा के सभी सदस्यों (विधायकों) को विधानसभा ने संपत्ति का ब्योरा में प्रस्तुत करने का संकल्प याद दिलाया है। सचिवालय ने सभी विधायकों को इस बारे में पत्र जारी करके याद दिलाया कि सदन में सर्वसम्मति से यह संकल्प पारित किया गया था कि सभी सदस्य शुचिता के लिए हर वर्ष अपनी संपत्ति का ब्योरा पटल पर रखेंगे, या वे यह जानकारी प्रमुख सचिव को देंगे।

इस बार भी यह जानकारी देने की अंतिम तारीख 30 जून तय की गई है। इस तारीख तक विधायक अपनी संपत्ति का ब्योरा विधानसभा में दे सकेंगे। चूंकि एक जुलाई से सदन का मानसून सत्र प्रारंभ हो रहा है। यही कारण है कि विधानसभा सचिवालय द्वारा यह जानकारी जुटाई जा रही है।

 

जानकारी देना अनिवार्य नहीं 

यह व्यवस्था विधायकों के लिए अनिवार्य नहीं, यह स्वैच्छिक है। विधायक चाहें तो यह ब्योरा न भी दें तो वे इसके लिए स्वतंत्र हैं। पहले, विधानसभा में पहले सभी मंत्री अपनी संपत्ति का ब्योरा पटल पर रखते थे। लेकिन, धीरे-धीरे यह व्यवस्था बंद हो गई। हालांकि यह व्यवस्था स्वैच्छिक है इसलिए विधानसभा सचिवालय ने कभी इस पर जोर नहीं डाला।

विधानसभा सचिवालय के अनुसार 16वीं विधानसभा का गठन हो चुका है। कई सदस्य पहली बार चुनकर आए हैं इसलिए सचिवालय ने उन्हें सर्वसम्मति से पारित संकल्प के बारे में जानकारी दे रहा है। सदस्य 30 जून तक संपत्ति का ब्योरा दे सकते हैं।