Hariyali Teej Celebration : स्वर्णकार समाज की 200 से अधिक महिलाओं ने हरे वस्त्र धारण कर मनाई हरियाली तीज, दिया सामाजिक संस्कृति का संदेश!

एक से बढ़कर एक आकर्षक प्रस्तुतियां देकर महिलाओं ने कार्यक्रम में बांधा समां! 

2409

Hariyali Teej Celebration : स्वर्णकार समाज की 200 से अधिक महिलाओं ने हरे वस्त्र धारण कर मनाई हरियाली तीज, दिया सामाजिक संस्कृति का संदेश!

रतलाम : श्री मैढ़ क्षत्रिय मारवाड़ी स्वर्णकार महिला मंडल के बैनर तले शहर के जेएमडी गार्डन में हरियाली तीज तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में समाज की 200 से अधिक मातृ-शक्तियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा देवी सोनी (मींडिया), संरक्षक तारा देवी (कडे़ल), सचिव सावित्री देवी (मोदरिया) ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

आयोजन के प्रारंभ में 7 वर्षीय बेबी सानवी सोनी ने गणेश वंदना प्रस्तुत कर सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर मातृशक्ति ने तीज क्वीन प्रतियोगिता, डांस प्रतियोगिता, वन मिनिट गेम प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिताओं का संचालन श्रीमती शीतल, श्रीमती नमीता, श्रीमती बरखा, श्रीमती अंजना, श्रीमती चंचल तथा श्रीमती डिम्पल सोनी ने किया।

IMG 20240808 WA0007

महिला मंडल द्वारा समाज अध्यक्ष भुपेन्द्र सनगट, सचिव गोपाल धुपड़, कोषाध्यक्ष सत्यनारायण मोसाण तथा श्रीमद्भागवत् भागवत गीता न्यास के संस्थापक अध्यक्ष नवनीत जलोतिया, अध्यक्ष राजकुमार बेवाल तथा सचिव रमेश सोनी (जर्नलिस्ट) साथ ही युवा मंच अध्यक्ष लक्की सोनी का अभिनन्दन किया गया।

इस गरीमामय कार्यक्रम में महिलाओं ने हरियाली मौसम के अनुरूप हरे वस्त्र धारण कर सामाजिक संस्कृति का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में महिला मंडल द्वारा सहभोज आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन शीतल कडे़ल, नमीता रुणवाल ने किया तथा आभार श्रीमती सावित्री देवी मोदरिया ने माना।