
Ratlam Police Crack Down on Drug Mafias : अंतराज्यीय सिंडिकेट का फरार स्मगलर हारुन खान गिरफ्तार, अब तक 24 स्मगलर गिरफ्तार, 7 स्मगलर अभी भी फरार!
Ratlam : जिले के पिपलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम बोरखेड़ा स्थित पोल्ट्री फार्म में अवैध रूप से संचालित ड्रग फेक्ट्री मामले में पुलिस ने 4 और स्मगलरों को गिरफ्तार किया है। पिपलौदा पुलिस ने राजस्थान के प्रतापगढ़ निवासी पवन उर्फ दीपेश पिता श्यामलाल शर्मा, कोटड़ी निवासी हारुन पिता शेरअली खान तथा पिपलौदा के राकोदा निवासी सलीम पिता अकरम खान को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया हैं कि पवन और हारुन एमडी ड्रग्स खरीदकर आगे सप्लाई करते थे। वहीं सलीम ने मुख्य आरोपी जमदेश उर्फ डॉक्टर को मोबाइल सिम उपलब्ध कराई थी। न्यायालय ने पवन और सलीम को जेल भेज दिया जबकि हारुन को 15 जून तक पुलिस रिमांड पर सौंपा गया हैं। इधर चिकलाना मामले में भी पुलिस ने फरार चल रहें आरोपी जंहागीर पिता नय्यूम खान को गिरफ्तार किया हैं जो इंदौर में छुपा हुआ था और जिले के ताल स्थित नगरुन में अपने ससुराल आया था। इसी दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय ने जहांगीर को 2 दिन के रिमांड पर सौंपा हैं।
16 जनवरी 2026 को थाना कालूखेड़ा क्षेत्र के ग्राम चिकलाना में पुलिस ने अवैध एमडी ड्रग निर्माण फैक्ट्री पर दबिश देकर 10 किलो 930 ग्राम एमडी ड्रग्स, भारी मात्रा में रसायन, उपकरण, अवैध हथियार, कारतूस एवं वाहन बरामद किए थे। प्रारंभिक कार्रवाई में 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। प्रकरण की अग्रिम विवेचना पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार निरीक्षक स्वराज डाबी द्वारा की जा रही है। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर प्रकरण में 15 अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता सामने आई, जिनमें से 8 अतिरिक्त आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि 7 आरोपी अभी भी फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
प्रकरण में अन्य गिरफ्तार आरोपी!
इंन्शा (22) पिता हसन लाला उर्फ हुसैन गुल निवासी चिकलाना थाना कालुखेड़ा, हसन लाला उर्फ हुसैन गुल पिता मियां साहेब खां निवासी ग्राम चिकलाना थाना कालुखेडा, फरजाना पति हसन लाला उर्फ हुसैन गुल निवासी ग्राम चिकलाना थाना कालुखेडा, शाहरुख खान पिता मीर बादशाह पठान निवासी ग्राम देवल्दी थाना अरनोद जिला प्रतापगढ राजस्थान, अमजद पिता खुश्मीर खां पठान निवासी नई आबादी चिकलाना थाना कालुखेड़ा, जहांगीर पिता नय्युम खां पठान निवासी ग्राम चिकलाना थाना कालुखेड़ा, सोहेल (26) पिता शेर अफजल खां पठान निवासी ग्राम देवल्दी थाना अरनोद जिला प्रतापगढ़, राजस्थान, मोहनलाल (25) पिता कैलाश चंद्र प्रजापत निवासी ग्राम लसूड़ियानाथी थाना कालूखेड़ा जिला रतलाम हैं।
फरार आरोपी!
जावेद पिता जुल्फीकार पठान निवासी हाथीखाना, नई पुलिया के पास जावरा, जिला रतलाम, अल्तमस पिता असलम खान पठान निवासी आदर्श नगर जावरा जिला रतलाम, अनस पिता अफजल खान पठान निवासी आदर्श नगर जावरा जिला रतलाम, जावेद उर्फ जेजी पिता शाहनवाज पठान निवासी ग्राम देवल्दी थाना अरनोद जिला प्रतापगढ राजस्थान, इमरान पिता हुसैन खां पठान उर्फ सनिया निवासी शिवाजी नगर मुम्बई महाराष्ट्र, रोशिंदर सिंह पिता श्रीपाल सिंह गौतम निवासी मालागढ़, जैनपुर, बुलंदशहर उत्तरप्रदेश, राजू लाला उर्फ नजीमखान पिता वहिद खान मुसलमान निवासी ग्राम चिकलाना थाना कालुखेडा हैं।
पूरे नेटवर्क की जांच जारी!
पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर एमडी ड्रग्स निर्माण, सप्लाई चेन, आर्थिक लेन-देन एवं इस अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में विस्तृत जांच की जा रही है। शेष फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्थानों पर लगातार दबिश दी जा रही हैं!
क्या था ड्रग्स से जुड़ा यह मामला!
मुखबिर से मिली सूचना पर 31 मार्च 2026 को पुलिस ने ग्राम बोरखेड़ा में कार्रवाई करते हुए स्मगलर आरोपी जमशेद उर्फ सेठ, रईस खान, सलीम उर्फ राजू एवं युसूफ खान को गिरफ्तार किया था। पकड़े गए इन आरोपियों से पुलिस ने 200 ग्राम एमडी ड्रग्स और निर्माण में काम आने वाला रासायनिक पदार्थ व अन्य सामग्री बरामद करते हुए पिपलौदा थाना पर अपराध क्रमांक 92/2026 के अंतर्गत धारा 8/22,29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस द्वारा फरार आरोपियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया गया जिसके तहत 11 मई 26 को फरार स्मगलर सलीम पिता अकरम खान निवासी राकोदा थाना पिपलौदा को गिरफ्तार किया गया था। 2 जून 26 को पवन उर्फ दीपेश पिता श्यामलाल शर्मा निवासी प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया गया था। 10 जून 26 को फरार स्मगलर हारुन खान पिता शेर अली खान को गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया था। पुलिस ने चिकलाना ड्रग्स फेक्ट्री मामले में 16 जनवरी 2026 को कालुखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम चिकलाना में अवैध रूप से ड्रग्स निर्माण करते हुए फेक्ट्री पर दबिश देकर 10 किलो 930 ग्राम एमडी ड्रग्स बराभद करते हुए भारी संख्या में रसायन उपकरण, अवैध हथियार, कारतूस एवं वाहन बरामद करते हुए पहली कार्रवाई में 16 स्मगलरों को गिरफ्तार किया था।
प्रकरण की विवेचना!
मामले की अग्रिम विवेचना एसपी अमित कुमार के निर्देश पर थाना प्रभारी स्वराज डाबी द्वारा की जा रही हैं। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर प्रकरण में 15 अन्य लोगों की संलिप्तता पाई गई हैं जिनमें से 8 को गिरफ्तार किया गया हैं जबकि 7 स्मगलर अभी भी फरार है जिनकी गिरफ्तारी को लेकर जगह-जगह पुलिस द्वारा दबिशें दी जा रही हैं!





