Grand Kanwar Yatra 2024 : माही नदी के जल से बाबा महाकालेश्वर का होगा जलाभिषेक, 351 कावड़ यात्री बनेंगे हिस्सेदार!

- वैभव जाट जवाहर व्यायामशाला, अंबर परिवार 9 अगस्त को निकालेगा भव्य कावड़ यात्रा!

351

Grand Kanwar Yatra 2024 : माही नदी के जल से बाबा महाकालेश्वर का होगा जलाभिषेक, 351 कावड़ यात्री बनेंगे हिस्सेदार!

Ratlam : जिले के गढखंकाई माताजी मंदिर के पास बहने वाली पवित्र माही नदी के जल से बाबा महाकालेश्वर का जलाभिषेक करने के लिए 9 अगस्त को शहर से भव्य कावड़ यात्रा का काटजू नगर स्थित आमलिया भैरू मंदिर से रवाना होगी।

शुक्रवार की सुबह 7 बजे भव्य निष्ठा कावड़ यात्रा-2024 हर वर्ष की तरह इस बार भी हर हर महादेव की जय घोष के साथ सैलाना बस स्टैंड के पास स्थित आमलिया भेरू की महाआरती के साथ रवाना होगी।

IMG 20240808 WA0053

इसमें खास बात यह हैं कि इस भव्य कावड़ यात्रा में 351 कावड़ यात्री बम-बम भोले के जयघोष के साथ उज्जैन के लिए रवाना होंगे और 12 अगस्त को बाबा महाकालेश्वर का विधि-विधान पूर्वक जलाभिषेक करेंगे। निकलने वाली कावड़ यात्रा का यह दूसरा वर्ष हैं।

भव्य निष्ठा कावड़ यात्रा के संयोजक वैभव जाट (सन्नी पहलवान) जवाहर व्यायामशाला अम्बर परिवार द्वारा निकाली जा रही हैं। जो आमलिया भेरू जी की पूजन-अर्चना के बाद महाआरती कर बम-बम भोले के जयघोष के साथ रवाना होंगी। कावड़ यात्रा सैलाना बस स्टैंड से होते हुए पॉवर हाउस रोड, दो बत्ती, फव्वारा चौक, सालाखेड़ी से ग्राम रूनीजा से होते हुए खरसौद खुर्द, चंदूखेड़ी होते हुए बाबा महाकाल की नगर उज्जैन 12 अगस्त को पहुंचेगी। यात्रा संयोजक वैभव जाट सहित जवाहर व्यायामशाला और अंबर परिवार ने शहर की धर्म प्रेमी जनता से ज्यादा से ज्यादा की संख्या में कावड़ यात्रा में शामिल होकर धर्म लाभ लेने की अपील की हैं।