छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय उज्जैन पहुंचे, मुख्यमंत्री डॉ यादव के पिता स्व श्री पूनमचंद यादव को दी श्रद्धांजलि

197

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय उज्जैन पहुंचे, मुख्यमंत्री डॉ यादव के पिता स्व श्री पूनमचंद यादव को दी श्रद्धांजलि

IMG 20240915 WA0099

उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के पिता स्वर्गीय श्री पूनमचंद यादव के छायाचित्र पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री साय आज उज्जैन पहुंचे। उन्होंने गेस्ट हाउस उज्जैन में मुख्यमंत्री डॉ यादव से भेंट कर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की और ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की।

IMG 20240915 WA0098