Weather Today: MP में आज उत्तर पूर्व में भारी बारिश, भोपाल में बारिश के आसार, इंदौर में छाएंगे बादल

350

Weather Today: MP में आज उत्तर पूर्व में भारी बारिश, भोपाल में बारिश के आसार, इंदौर में छाएंगे बादल

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

मध्य प्रदेश के उत्तर- पूर्वी भाग में चक्राकार बादलों का प्रवेश हो चुका है। झारखंड, छत्तीसगढ़ में भारी बारिश करते हुए यह बादल मध्य प्रदेश के उत्तरी भाग से गुजरते हुए उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ रहे हैं। अगले दो दिन तक प्रदेश के उत्तरए पूर्वी भाग में भारी बारिश होगी। भोपाल में भी आज बारिश हो सकती है। इंदौर तक बादल छाने का क्रम चलेगा। अगले सप्ताह से पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी अच्छी बारिश का दौर फिर से चल सकता है।

पेसिफिक सागर में इस समय तीन चक्रवात सक्रिय है। यह तीनों चक्रवात चीन फिलीपींस और भारत की दिशा में अग्रसर है इससे लगता है कि आने वाले दिनों में मानसून सितंबर तक सक्रिय रह सकता है।

भारत के उत्तर और पश्चिम राज्यों में मौसम खुला रहेगा। दिल्ली में हल्के बादल छाएंगे। उत्तराखंड में हल्की बारिश हो सकती है। दक्षिण राज्यों में भी हल्के बादल छाएंगे। छत्तीसगढ़ में उत्तरी भाग में भारी वर्षा और शेष भाग में सामान्य वर्षा हो सकती है।