
EOW Raid : रिटायरमेंट के 18 दिन बाद बैंक अधिकारी के यहां EOW का छापा, 6 करोड़ की संपत्ति और नकदी मिली!
Ujjain : जिला सहकारी बैंक के रिटायर्ड अधिकारी अनिल सुहाने के उज्जैन स्थित बसंत विहार वाले मकान पर शनिवार दोपहर आय से अधिक संपत्ति के मामले में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) और पुलिस की टीम ने छापा मारा। वे 18 दिन पहले ही बैंक से रिटायर हुए हैं। टीम को करीब 6 करोड़ से अधिक की संपत्ति का पता चला। रिटायर्ड अफसर के यहां 8 लाख कैश और अचल संपत्ति के दस्तावेज बरामद किए गए।

इस छापेमारी में रिटायर अधिकारी के घर से करोड़ों की संपत्ति मिली। ईओडब्ल्यू और पुलिस की 30 सदस्यीय टीम ने शनिवार दोपहर 12 बजे अधिकारी के पर पहुंची और करीब तीन घंटे तक घर में सर्चिंग की। घर से लाखों रूपए कैश और अचल संपत्ति के दस्तावेज व बैंक लॉकर व बैंक खातों की जानकारी मिली है।
बैंक के रिटायर्ड अधिकारी अनिल सुहाने के मकान पर ईओडब्ल्यू और पुलिस की टीम ने छापा मारा तो हड़कंप मच गया। छापे के दौरान अनिल सुहाने के पास 7.5 करोड़ से अधिक की अनुपातहीन संपत्ति का खुलासा हुआ। घर से छापे में 9 लाख रुपए नकद और अचल संपत्ति के कई दस्तावेज सहित बैंक खाते और तीन लॉकर की जानकारी मिली। लॉकर में करीब 20 लाख की ज्वेलरी होने का अनुमान है। देर शाम तक ज्वेलरी का वैल्यूएशन नहीं हो पाया। अनिल सुहाने 18 दिन पहले 31 दिसंबर 2024 को ही रिटायर हुए हैं।

शिकायत मिलने के बाद कार्यवाही
आय से अधिक संपत्ति और भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने पर सुहाने के खिलाफ कार्रवाई की गई। प्रारंभिक जांच में टीम को सुहाने के पास एक 1500 वर्ग फीट का तीन मंजिला मकान, 2500 वर्ग फीट में बना चार मंजिला मकान, उज्जैन के दवा बाजार में दो दुकानें, 2400 वर्ग फीट का एक प्लॉट, 600-600 वर्ग फीट के दो प्लॉट, तीन गाड़ियां और अन्य संपत्तियों के दस्तावेज भी मिले। आरोप है कि यह संपत्ति शासन की विभिन्न कृषि ऋण योजनाओं की राशि के वितरण में अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के माध्यम से अर्जित की गई। सुहाने के पास कॉमर्शियल प्रॉपर्टी के दस्तावेज भी मिले हैं।





