MPPSC Topper : दीपिका पाटीदार ने MPPSC में बाजी मारते हुए TOP किया, देवास के छोटे से गांव की लड़की का कारनामा!

गांव में शुरुआती पढ़ाई, पिता पंचायत सचिव, दिल्ली में तैयारी की और लक्ष्य हांसिल किया!

457

MPPSC Topper : दीपिका पाटीदार ने MPPSC में बाजी मारते हुए TOP किया, देवास के छोटे से गांव की लड़की का कारनामा!

Dewas : जिले के जामगोद गांव की दीपिका पाटीदार ने एमपीपीएससी में बाजी मार ली। 394 पदों के लिए जारी हुई

चयनित उम्मीदवारों की सूची में उन्हें पहला स्थान मिला। उनका सिलेक्शन डिप्टी कलेक्टर के लिए हुआ। 24 डिप्‍टी कलेक्‍टरों के पद पर इस बार 11 युवतियां हैं। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने हाल ही में राज्य सेवा परीक्षा 2022 का परिणाम घोषित किया है।

IMG 20250120 WA0030

दो भाई बहन में दीपिका घर में सबसे बड़ी हैं। दीपिका पाटीदार ने 10वीं तक की पढ़ाई गांव के ही स्कूल से की। इसके बाद 11वीं और 12वीं की पढ़ाई उन्होंने उमियाधाम विद्यालय से की। बाद में इंदौर के होलकर विज्ञान महाविद्यालय से बीएससी की डिग्री प्राप्त की। ग्रेजुएशन के बाद दीपिका सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी में जुट गईं। दिल्ली में 3 साल तैयारी की। इसके बाद इंदौर के महात्मा गांधी संस्थान में लगातार 2 साल तक टेस्ट सीरीज की तैयारी की। मुख्य परीक्षा में चयन होने के बाद उन्होंने यहीं से इंटरव्यू के लिए तैयारी की।

दीपिका के पिता सोनकच्छ जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत गढ़खजूरिया में पंचायत सचिव के पद पर कार्यरत हैं। किसान परिवार से आने वाली दीपिका को पढ़ाई में हमेशा अपने परिवार से सहयोग मिलता रहा और इसी के चलते आज वह इस मुकाम पर पहुंची। अपनी मेहनत और लगन से ही वे एमपी पीएससी 2022 परीक्षा की टॉपर बनी और उनका चयन डिप्टी कलेक्टर के लिए हुआ।