Rabri’s Accusation on CM Nitish : नीतीश कुमार भांग पीकर महिलाओं के बारे में अंटशंट बोलते, राबड़ी देवी का CM पर हमला!

240

Rabri’s Accusation on CM Nitish : नीतीश कुमार भांग पीकर महिलाओं के बारे में अंटशंट बोलते, राबड़ी देवी का CM पर हमला!

राजद ने बिहार में बढ़ते अपराध पर भी नीतीश सरकार को घेरा!

Patna : बिहार विधान परिषद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राबड़ी देवी के बीच जमकर नोक झोंक हुई। राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार पर भांग पीकर महिलाओं के बारे में अपमानजनक बातें करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की बहन-बेटी 2005 से पहले कपड़े पहनती थीं या ऐसे ही रहती थीं। बीते दिनों सीएम ने राबड़ी देवी को लेकर बड़ा बयान दिया था।

बिहार विधान परिषद में बुधवार को भारी हंगामा हुआ। पिछले दिनों नीतीश कुमार ने लालू यादव की पत्नी व राजद नेत्री राबड़ी देवी के बारे में बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि इनके हसबैंड जब जेल गए, तो अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बना दिया। महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया। नीतीश के इस कथन पर राबड़ी देवी ने आपत्ति जताई।

विधान परिषद में मुख्यमंत्री नीतीश से राजनीतिक भिड़ंत के बाद राबड़ी देवी मीडियो से बोलीं कि भंगेड़ी है, भांग पीकर आता है और महिलाओं पर अंटशंट बोलता है, उसकी बहन-बेटी 2005 के पहले कपड़ा पहनती थी या ऐसे ही रहती थी।

नीतीश सरकार को अपराध पर भी घेरा

राजद ने बिहार में बढ़ते अपराध पर भी नीतीश सरकार को घेरा। तेजस्वी यादव ने इसे लेकर एक्स पर लंबा-चौड़ा पोस्ट किया। उन्होंने यह भी कहा कि अब मुख्यमंत्री नीतीश से बिहार नहीं संभल रहा, उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।

एक दिन पहले नीतीश ने कहा कि अपराध की घटनाओं पर सरकार तुरंत एक्शन लेती है। उन्होंने कहा था कि अपराध की घटनाओं की जानकारी मिलने पर सरकार तुरंत कार्रवाई करती है। वे विधान परिषद में राजद के अब्दुल बारी सिद्दीकी की ओर से उठाए गए अपराध संबंधी मुद्दे पर बोल रहे थे। सिद्दीकी का कहना था कि राज्य में अपराध की घटनाएं प्रतिदिन हो रही हैं। मुख्यमंत्री स्वयं उत्तर देने के लिए उठे। उन्होंने कहा कि अपराध की घटनाओं पर हमें भी तकलीफ होती है।

जानकारी मिलते ही अपराधियों के विरूद्ध तुरंत कार्रवाई होती है। छोटी-बड़ी, घटना कैसी भी हो, सरकार कार्रवाई करती है, लेकिन सदन में इनकी चर्चा करना ठीक नहीं है।

हम तुरंत कार्रवाई करेंगे

सिद्दीकी का कहना था कि अपराध की घटनाओं पर सरकार को स्वत: संज्ञान ले। यह व्यवस्था करे कि इनकी पुनरावृति न हो। सरकार को ऐसी व्यवस्था करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने सदस्य कुमार नागेंद्र को कहा कि अगर उन्हें कहीं कोई गड़बड़ी नजर आती है तो बताएं। हम तुरंत कार्रवाई करेंगे।