UP Vidhansabha Elections: कांग्रेस के एक और बड़े नेता छोड़ेंगे हाथ का साथ, समाजवादी पार्टी में जाने की अटकलें

853

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी से कई बड़े नेता धीरे-धीरे अब अन्य पार्टियों में शामिल हो रहे हैं।
इसी कड़ी में एक और नाम की जोरों से चर्चा है। वह है- वरिष्ठ नेता और बॉलीवुड अभिनेता राज बब्बर, जो शायद आज कल में हाथ का साथ छोड़कर साइकिल पर सवार हो सकते हैं।

UP Vidhansabha Elections: कांग्रेस के एक और बड़े नेता छोड़ेंगे हाथ का साथ, समाजवादी पार्टी में जाने की अटकलें

बता दें कि राज बब्बर उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वे पूर्व में समाजवादी पार्टी का हिस्सा ही रहे हैं लेकिन बाद में उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन कर ली थी और कांग्रेस से चुनाव भी लड़ा है लेकिन अब कांग्रेस की स्थिति को देखते हुए वे वापस सपा में जाने का मन बना रहे हैं।

Also Read: FIR Against Shweta Tiwari: अदाकारा श्वेता तिवारी के ब्रा और भगवान को लेकर दिए बयान के खिलाफ FIR दर्ज 

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को लगातार झटके लगते जा रहे हैं। अभी कुछ दिन पहले ही कांग्रेस नेता आरपीएन सिंह हाथ का साथ छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं। आरपीएन सिंह के बाद फतेहपुर की राजनीति में प्रभाव रखने वाले पूर्व सांसद राकेश सचान ने भी कांग्रेस का साथ छोड़ दिया है और वे भाजपा में शामिल हो गए हैं। अब इस बात की चौतरफा चर्चा है कि कांग्रेस के बड़े नेता और उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अभिनेता राज बब्बर भी कांग्रेस का साथ छोड़ने की तैयारी कर रहे हैं और वह कभी भी समाजवादी पार्टी में शामिल हो सकते हैं।