WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

रतलाम जैन सोशल ग्रुप संगिनी के नवमनोनीत पदाधिकारीयों का पद ग्रहण समारोह सम्पन्न!

1465

रतलाम जैन सोशल ग्रुप संगिनी के नवमनोनीत पदाधिकारीयों का पद ग्रहण समारोह सम्पन्न!

 

Ratlam : रविवार को शहर के सागोद रोड़ स्थित अग्रसेन वाटिका पर रतलाम जैन सोशल ग्रुप संगिनी उमंग के नवमनोनीत पदाधिकारीयों का पदभार ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ। समारोह में समाजसेवी मनीष कोठारी अध्यक्ष जेएसजी आईएफ इलेक्ट, मनीष शाह सचिव जेएस जीआईएफ, राहुल चपडोद अध्यक्ष मध्य प्रदेश रीजन, प्रीतेश गादिया पूर्व अध्यक्ष मध्य प्रदेश रीजन, ललित कांठेड़ जेएसजीआईएफ उपाध्यक्ष मध्य प्रदेश रीजन, दीपेंद्र कोठारी पूर्व उपाध्यक्ष, अमित कोठारी जेएसजीआईएफ कोषाध्यक्ष मध्य प्रदेश रीजन व निर्मल मेहता झोन कोऑर्डिनेटर विशेष अतिथि के रूप से मौजूद थे।

 

समारोह के प्रारंभ में अतिथियों व अध्यक्ष संगीता कांठेड़, रेनू लूनिया, सचिव निर्मला पटवा, संस्थापक अध्यक्ष रमिला जैन ने भगवान महावीर स्वामी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन किया‌।अतिथियों का स्वागत व सम्मान रेनू लूनिया, निर्मला पटवा, रमिला सकलेचा, संगीता कांठेड़, बिंदु कटारिया, उषा लुणावत आदि ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मनीष कोठारी ने कहा कि अगर नारी हैं तो सबका जीवन हैं एक नारी पूरी एक पीढ़ी को सुधार देती है उन्होंने कहा कि नारी शक्ति का स्वरूप है। नारी प्रेम का, समर्पण का, सेवा का अद्भुत स्वरूप हैं। ऐसी नारी शक्ति को बारंबार नमन हैं।

 

इस मौके पर नवमनोनीत अध्यक्ष रेनू लुनिया ने कहा की कामयाबी की मंजिल प्रयत्नों पर निर्भर करती हैं और साथियों के साथ मिलकर कार्य किया जाए तो अवश्य सफलता अर्जित होती हैं। ग्रुप की सदस्य बुलंद हौसलों के साथ कार्य करेंगे तथा उसे अंजाम तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि महिलाओं को स्वरोजगार हेतु साधन उपलब्ध करवाया जाएगा तथा सुरक्षा के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। शपथ अधिकारी राहुल चपलोत ने नवीन पदाधिकारी अध्यक्ष रेनू राजेंद्र लूनिया, उपाध्यक्ष बिंदु अनिल कटारिया, उषा इंदर लुणावत, सचिव निर्मला संजय पटवा, सह-सचिव अनिता, शरद कोठारी, कोषाध्यक्ष मधु, अशोक चोपड़ा, सुनीता, सुनील डांगी, पीआरओ मीना राजेश कटारिया, आईपीपी संगीता, ललित कांठेड, कार्यकारिणी सदस्य रश्मि जैन, संगीता पोरवाल, ऊषा भंडारी, श्रद्धा लुणावत, सरोज कोठारी, ज्योति मांडोत, अरुणा नाहर, संगीता पगारिया, नीता बाफना, मीना लूनिया, मंजूषा ओरा, साधना पोरवाल, विजया लुनिया, अनीता हरकावत, आभा नागोरी, ममता भंडारी व सरोज चत्तर को पद की शपथ दिलवाई गई। इस अवसर पर फोटो जर्नलिस्ट राकेश पोरवाल का ग्रुप की और से सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन बिंदु कटारिया व अनिता कोठारी ने व आभार निर्मला पटवा ने माना!