Express Condolences : CM ने उषा ठाकुर की माताजी के निधन पर शोक व्यक्त किया

567

Indore : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) आज अल्प प्रवास पर इंदौर आए। CM विमानतल से सीधे पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर (Tourism and Culture Minister Usha Thakur) के संगम नगर स्थित निवास पहुंचे। यहां उन्होंने उषा ठाकुर की माताजी श्रीमती शांतिदेवी ठाकुर के निधन पर शोक व्यक्त किया।

उन्होंने श्रृद्धांजलि व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को यह दु:ख सहन करने के लिये ढ़ाढस बंधाया। मुख्यमंत्री के साथ विधायक रमेश मेंदोला, मालिनी गौड़, आकाश विजयवर्गीय, और नगर भाजपा अध्यक्ष गौरव रणदिवे थे। CM शिवराज सिंह नई दिल्ली से सीधे इंदौर पहुंचे थे।