Raj at Funeral of Raja : राजा के अंतिम संस्कार में भी शामिल हुआ था हत्या की साजिश रचने वाला राज कुशवाह!

देखिए वो वीडियो जिसे पुलिस अब सबूत के तौर पर जांच में शामिल कर रही!

844

Raj at Funeral of Raja : राजा के अंतिम संस्कार में भी शामिल हुआ था हत्या की साजिश रचने वाला राज कुशवाह!

Indore : प्रेमिका सोनम रघुवंशी के पति राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश रचने वाला राज कुशवाह का एक नया वीडियो सामने आया इसमें उसे सोनम के पिता देवीसिंह रघुवंशी के साथ राजा के अंतिम संस्कार में देखा जा सकता है। इस वीडियो ने पूरे मामले को और सनसनीखेज बना दिया।

राज कुशवाह रोनी सूरत बनाकर।जिस तरह राजा के घर जाता है, उसे वीडियो में साफ देखा जा सकता है। दुखी दिखने की एक्टिंग करते हुए राज कुशवाह राजा के घर जाता है। वह खुद को बेहद भावुक और परेशान बताने की भी कोशिश करता है। जबकि, अब पुलिस जांच में खुलासा हो चुका है कि इसी राज कुशवाह ने सोनम के साथ मिलकर राजा की हत्या की साजिश रची थी।

इस वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया। क्योंकि, जिसने हत्या की पूरी साजिश रची, वही व्यक्ति बाद में परिवार के सामने शोक जताने और हमदर्द बनने पहुंचा। पुलिस अब इस वीडियो को भी सबूत के तौर पर जांच में शामिल कर रही है। राजा की हत्या की साजिश में सोनम और राज ने मिलकर किराए के हत्यारों को अपनी साजिश में जोड़ा था। राजा को शिलांग में एक सुनसान जगह ले जाकर तीन लोगों ने उसकी हत्या कर दी थी। अब यह वीडियो इस केस की बड़ी कड़ी बनता जा रहा है। इससे साफ होता है कि हत्या के बाद भी राज कुशवाह बेहद चालाकी से पूरे परिवार को धोखा देता रहा।

ऐसे शुरू हुई दोनों की प्रेम कहानी

राजा रघुवंशी हत्याकांड में मुख्य भूमिका निभाने वाले राज कुशवाह को लेकर कई अहम जानकारियां सामने आई। पुलिस जांच में पता चला है कि राज कुशवाह और सोनम रघुवंशी के बीच रिश्ते की शुरुआत सोनम के पिता की फैक्ट्री से हुई थी। सोनम के पिता की एक छोटी सी प्लाईवुड फैक्ट्री है। राज कुशवाह इसी फैक्ट्री में बतौर कर्मचारी काम करता था। सोनम अक्सर अपने पिता की फैक्ट्री में दफ्तर के काम के लिए जाती थी। वहीं पर सोनम और राज कुशवाह की जान-पहचान बढ़ी और धीरे-धीरे यह रिश्ता प्रेम संबंध में बदल गया।

उम्र में राज पांच साल छोटा, पर साजिश उसी ने रची

खास बात यह कि राज कुशवाह उम्र में सोनम से करीब 5 साल छोटा है। इसके बावजूद दोनों का रिश्ता गहराता गया. अब इसी प्रेम संबंध ने एक जघन्य हत्या की साजिश का रूप ले लिया। पुलिस के अनुसार, राज कुशवाह ने सोनम के साथ मिलकर राजा रघुवंशी की हत्या की पूरी योजना तैयार की और किराए के हत्यारों को शिलांग बुलाया गया। राज भले ही खुद शिलांग नहीं गया, लेकिन वह लगातार फोन के जरिए सोनम और हत्यारों को निर्देश देता रहा। फिलहाल, सोनम को पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर गाजीपुर से सीधे शिलांग ले जा रही है। सोनम को वहीं की अदालत में पेश किया जाएगा और वहीं यह केस चलेगा।