WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Bhopal News : समझौता न करने की कीमत: 5 साल पुराने प्रेम-प्रसंग के झगड़े में युवक की बेरहमी से हत्या

693
Businessman Committed Suicide : पैसा न मिलने से परेशान सोना-चांदी व्यापारी ने आत्महत्या की!

Bhopal News : समझौता न करने की कीमत: 5 साल पुराने प्रेम-प्रसंग के झगड़े में युवक की बेरहमी से हत्या

भोपाल: भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में पांच साल पुराने प्रेम-प्रसंग के विवाद ने एक बार फिर खूनी मोड़ ले लिया। ऐशबाग क्षेत्र की जनता क्वार्टर कॉलोनी में रहने वाले 30 वर्षीय अरशद उर्फ दानिश, जो ई-रिक्शा चलाता था, की रविवार को बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस जांच के अनुसार, दानिश का पांच साल पहले जहांगीराबाद निवासी आदिल से प्रेम-प्रसंग को लेकर विवाद हुआ था। उस समय आदिल ने दानिश पर चाकू से हमला किया था, जिसमें उसकी उंगलियां कट गई थीं। मामला कोर्ट में लंबित है और आदिल लगातार समझौते का दबाव बना रहा था।

रविवार दोपहर आदिल अपने साथी जावेद के साथ दानिश के घर पहुंचा और बातचीत के बहाने उसे ऑटो में बैठाकर अशोका गार्डन के हरि मैरिज गार्डन के पास सुनसान जगह ले गया। वहां दोनों ने पहले दानिश को शराब पिलाई, फिर बुरी तरह पीटा और उस पर ऑटो चढ़ा दी। गंभीर रूप से घायल दानिश को घसीटते हुए पास के नाले में फेंक दिया गया। नाले के तेज बहाव के कारण शव एक किलोमीटर दूर हिनोतिया गांव के पास मिला।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव बरामद किया।
पुलिस के अनुसार”घटनास्थल के वीडियो और चश्मदीदों के बयान हमारे पास हैं। वीडियो में आरोपी युवक को टक्कर मारते और नाले में गिराते हुए साफ देखा गया है। पोस्टमॉर्टम में अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मौत चोट से हुई या डूबने से। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी जावेद को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि मुख्य आरोपी आदिल फरार है।”

मृतक के भाई अरमान खान ने बताया कि करीब पांच साल पहले आदिल की प्रेमिका से दानिश के बात करने को लेकर विवाद हुआ था। उस समय भी आदिल ने दानिश पर चाकू से हमला किया था। आदिल ने दोस्ती का नाटक कर समझौते का दबाव बनाया और आखिरकार साजिश के तहत हत्या कर दी।

पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है- पुराने केस, प्रेम-प्रसंग, दोस्ती की आड़ में साजिश, हत्या का तरीका, घटनास्थल की फॉरेंसिक जांच, सीसीटीवी फुटेज और आरोपियों की भूमिका, कोई भी कड़ी छोड़ी नहीं जा रही। मुख्य आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और एसआईटी गठित की गई है। परिजनों की मांग है कि आदिल को जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा दी जाए।