
महिला डेंटिस्ट से डॉक्टर पति ने मांगा दहेज, मना करने पर दिया ट्रिपल तलाक
भोपाल: राजधानी में एक महिला डेंटिस्ट को उसका डॉक्टर पति शादी के तीन साल बाद दहेज में कार और दस लाख रुपए की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगा। इतना ही नहीं पति ने अपनी पत्नी को प्रेस जला भी दिया। साथ ही ट्रिपल तलाक देकर घर से निकाल दिया। उसकी करतूतों से परेशान होकर पीड़िता अपने मायके पहुंची और पूरा घटनाक्रम बताया। साथ ही पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कराया।
पुलिस के मुताबिक रोशन खान पति नावेद खान (30) लेकपर्ल कॉलोनी में रहती हैं, और डेंटिस्ट हैं। जबकि उनके पति नावेद खान राजस्थान जायपुर में डॉक्टर हैं। दोनों की शादी 2022 में हुई थी। शादी के बाद से पति दहेज में कार और दस लाख रुपए की मांग को लेकर प्रताड़ित कर मारपीट करने लगा था। इसके बाद मायके पक्ष ने उसे कार भी दिला दी थी। उसके बाद भी वह उसके साथ मारपीट किया करता था। इतना ही नहीं कुछ दिन पहले ही पति ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर गर्म से उसका हाथ तक जला दिया था। इसी बीच उसने तीन तलाक देकर अपनी पत्नी को घर से निकाल दिया।
किसी तरह से पीड़िता जयपुर से भोपाल अपने घर पहुंची और पूरा घटनाक्रम अपने परिजनों को बताया। इसके बाद परिजनों के साथ महिला थाने पहुंची पीड़िता ने पुलिस को आवेदन दिया। आवेदन की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी युवक पर मामला दर्ज कराया।





