Weather Today: आज हिमाचल प्रदेश और दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, बनने से पहले ही बिखरा चक्रवात

521

Weather Today: आज हिमाचल प्रदेश और दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, बनने से पहले ही बिखरा चक्रवात

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

 

 

 

पश्चिमी बादलों का असर आज कश्मीर से कहीं अधिक हिमाचल प्रदेश और दिल्ली में भारी बारिश के साथ होगा। यहाँ से बादलों का रौद्र रूप आज उत्तराखंड, यूपी और अंत में राजस्थान तक जायेगा। आंशिक असर मध्य प्रदेश में होगा। उत्तर-पूर्व दिशा से भी आ रहे बादल यूपी, बिहार, असम, अरुणाचल और बंगाल में तेज़ बारिश कर सकते हैं।

 

गुजरात के पास अरब सागर में कल बना चक्रवात आपने आकार में आने से पहले ही बिखर गया। उसकी चक्रवाती हवाओं का असर अब भी है जो नीचे घूमकर महाराष्ट्र से मध्य प्रदेश की और बादलों का बहा रही है। बंगाल की खाड़ी में भी बादलों का जखीरा बावजूद बिखराव चल रहा है। इसके असर से ओडिसा, छत्तीसगढ़ में तेज वर्षा हो सकती है।

मध्य प्रदेश में तेज़ हवाओं का प्रवाह गुजरात, महाराष्ट्र से चक्रवाती हवाओं के चलते हो रहा है, इसलिए उत्तर-पूर्व दिशा का मानसून भटकाव स्थिति में रहेगा। ग्वालियर बेल्ट में आज अच्छी वर्षा हो सकती है। इन्दौर जबलपुर, भोपाल में तेज़ हवाओं के चलते दिन में रिमझिम और हलकी बारिश का आलम हो सकता है। शाम से रात के मध्य बादलों के ठहराव से तेज़ वर्षा हो सकती है। आज आधे मध्य प्रदेश में पूर्वी और पश्चिम हवाओं संग बादलों का टकराव चल रहा है।