71st National Film Awards : 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स घोषित, शाहरुख खान, रानी मुखर्जी और विक्रांत मेसी श्रेष्ठ कलाकार!

केंद्रीय मंत्री अश्विन वैष्णव ने दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में विजेताओं के नामों की घोषणा की!

861
71st National Film Awards

71st National Film Awards: 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स घोषित, शाहरुख खान, रानी मुखर्जी और विक्रांत मेसी श्रेष्ठ कलाकार!

New Delhi : नेशनल मीडिया सेंटर में 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की घोषणा की गई। नेशनल अवॉर्ड में बेस्ट एक्टर के लिए शाहरुख खान और विक्रांत मैसी को संयुक्त रूप से अवॉर्ड दिया गया। शाहरुख को उनकी फिल्म ‘जवान’ और विक्रांत को ’12th फेल’ के लिए अवॉर्ड मिला है। फिल्म मि’सेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे’ के लिए रानी मुखर्जी को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया है। सेंट्रल इन्फोर्मेशन और ब्राडकास्टिंग मिनिस्टर अश्विन वैष्णव ने शाम 6 बजे पुरस्कार विजेताओं के नामों की घोषणा कर दी। ज्यूरी ने इन खिताबों को देने के लिए 22 भाषाओं की 115 से ज्यादा फिल्में देखीं और अपने नॉमिनेशन दिए।

hofkkpso rani
‘जवान’ एक एक्शन थ्रिलर फिल्म थी। इस फिल्म में शाहरुख डबल रोल में नजर आए थे। वहीं, विक्रांत की फिल्म बायोग्राफिकल ड्रामा थी। ये फिल्म आईपीएस ऑफिसर मनोज कुमार शर्मा और उनकी वाइफ आईआरएस ऑफिसर श्रद्धा जोशी के जीवन से प्रेरित थी। हिंदी फिल्म ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ को बेस्ट डायलॉग के लिए पुरस्कार मिला। इस फिल्म के डायलॉग दीपक किंगरानी ने लिखे हैं। बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड हिंदी भाषा के लिए द ‘फर्स्ट फिल्म’ को मिला है। इस फिल्म को पियूष ठाकुर ने डायरेक्ट किया है। बेस्ट शॉर्ट फिल्म का अवॉर्ड गिद्ध द स्केवेंजर को हिंदी भाषा में मिला है जिसे मनीष सैनी ने डायरेक्ट किया है।

IMG 20250801 WA0131

हिंदी भाषा में बेस्ट नॉन फीचर फिल्म का नेशनल अवॉर्ड ‘द साइलेंट एपिडेमिक’ को मिला है। इस फिल्म को अक्षत गुप्ता ने डायरेक्ट किया है। ये फिल्म रोड एक्सीडेंट्स और सिविल अवेयरनेस को अड्रेस करती है। वहीं बेस्ट डॉक्यूमेंट्री का अवॉर्ड ‘गॉड वल्चर एंड ह्यूमन’ को मिला है। इस डॉक्यूमेंट्री को ऋिषिराज अग्रवाल ने डायरेक्ट किया है।

बेस्ट आर्ट्स/कल्चर फिल्म का अवॉर्ड टाइमलैस तमिलनाडू फिल्म को मिला है। इसे अग्रेजी भाषा में बनाया गया है और कामाख्या नारायण सिंह ने इसे डायरेक्ट किया था। बेस्ट बॉयोग्राफिकल फिल्म का अवॉर्ड उड़िया भाषा में बनी फिल्म मा बोउ मो गाान (मेरी मां मेरा गांव) को मिला है। इस फिल्म को संजीव प्रसार ने डायरेक्ट किया है।

ये हैं पुरस्कार विजेता फ़िल्में और फिल्मकार, तकनीशियन
– राष्ट्रीय पुरस्कार 2025 : सिनेमा में सर्वश्रेष्ठ लेखन- उत्पल दत्ता को सर्वश्रेष्ठ फिल्म समीक्षक (असमिया) का पुरस्कार मिला।
– जूरी ने 2023 के लिए सर्वश्रेष्ठ गैर-फीचर फिल्मों की घोषणा की।
– राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2025: विशेष उल्लेख-1. नेकल – पड्ड्यन का इतिहास (मलयालम), 2. ऋतु और सात गांव (ओडिया)
– राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: सर्वश्रेष्ठ पटकथा और वर्णन (गैर-फीचर फिल्म)-सर्वश्रेष्ठ पटकथा – सनफ्लावर सबसे पहले जानने वाले थे (कन्नड़)

IMG 20250801 WA0132

– सर्वश्रेष्ठ कथावाचक/वॉयस ओवर – द स्केयर्ड जैक – एक्सप्लोरिंग द ट्री ऑफ़ विशेज़ (अंग्रेज़ी)
– राष्ट्रीय पुरस्कार 2025: गैर-फीचर में सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र-गैर-फीचर फिल्म श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र का पुरस्कार गॉड वल्चर और ह्यूमन (अंग्रेजी, हिंदी और तेलुगु) को मिला।
– राष्ट्रीय पुरस्कार 2025: सर्वश्रेष्ठ कला/संस्कृति फिल्म-‘टाइमलेस तमिलनाडु’ (अंग्रेजी) ने सर्वश्रेष्ठ कला/संस्कृति फिल्म का पुरस्कार जीता।
– राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2025: सर्वश्रेष्ठ गैर-फीचर फिल्म-सर्वश्रेष्ठ गैर-फीचर फिल्म का पुरस्कार ‘द फ्लावरिंग मैन’ (हिंदी) को मिला।
– राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2025: विशेष उल्लेख-फीचर फिल्म में विशेष उल्लेख ‘एनिमल’ का हुआ।

– राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार लाइव: सर्वश्रेष्ठ गारो फिल्म-सर्वश्रेष्ठ गारो फिल्म का पुरस्कार ‘रिमडोगिटांगा’ (रैप्चर) को मिला।

– 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार लाइव: सर्वश्रेष्ठ तेलुगु फिल्म-सर्वश्रेष्ठ तमिल (फीचर) फिल्म का पुरस्कार रामकुमार बालकृष्णन की ‘पार्किंग’ को मिला।

– 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: सर्वश्रेष्ठ पंजाबी फिल्म-सर्वश्रेष्ठ पंजाबी (फीचर) फिल्म का पुरस्कार विजय कुमार अरोड़ा की ‘गॉडडे गॉडडे चा’ को दिया गया।

– 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: सर्वश्रेष्ठ ओरिया फिल्म-सर्वश्रेष्ठ उड़िया (फीचर) फिल्म का पुरस्कार शुभ्रांशु दास की ‘पुष्करा’ को मिला।

– राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2025: सर्वश्रेष्ठ कन्नड़ फिल्म-कोंडेलू
– राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2025 लाइव: सर्वश्रेष्ठ मलयालम फिल्म-सर्वश्रेष्ठ मलयालम (फीचर) फिल्म का पुरस्कार क्रिस्टो टॉमी की ‘उलोझुक्कु’ को मिला।
– राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2025: सर्वश्रेष्ठ एक्शन निर्देशन-नंदू और प्रुधवी
– राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2025: सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन-एनिमल फिल्म हर्षवर्धन
– राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2025: सर्वश्रेष्ठ ध्वनि डिजाइन-एनिमल हिंदी- सचिन सुधाकरन और हरिहरण मुरलीधरन
– 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: सर्वश्रेष्ठ एक्शन कोरियोग्राफी/स्टंट कोरियोग्राफी-तेलुगु फिल्म ‘हनु-मान’।
– राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2025 लाइव: सर्वश्रेष्ठ असमिया फिल्म-सर्वश्रेष्ठ असमिया (फिल्म) फिल्म का पुरस्कार रोंगटापु को दिया गया।
– 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: सर्वश्रेष्ठ बंगाली फिल्म-सर्वश्रेष्ठ बंगाली (फीचर) फिल्म का पुरस्कार ‘डीप फ्रिज’ को मिला।
– राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार लाइव: सर्वश्रेष्ठ गुजराती फिल्म-सर्वश्रेष्ठ गुजराती (फीचर) फिल्म का पुरस्कार ‘वश’ को मिला।
– राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2025 लाइव: सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी-सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी का पुरस्कार ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के ‘ढिंढोरा बाजे रे’ (हिंदी) को दिया गया। कोरियोग्राफी वैभवी मर्चेंट ने की थी।
– 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: सर्वश्रेष्ठ संपादन-सर्वश्रेष्ठ संपादन का पुरस्कार ‘पुक्कलम’ (मलयालम) को दिया गया।
– राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार लाइव: सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन डिज़ाइन-मलयालम फिल्म ‘2018’।
– 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: सर्वश्रेष्ठ संपादन-‘पूक्कलम’ (मलयालम)।
– राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2025 लाइव: सर्वश्रेष्ठ ध्वनि डिजाइन-सर्वश्रेष्ठ ध्वनि डिजाइन का पुरस्कार ‘एनिमल’ को मिला।
– राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2025: सर्वश्रेष्ठ निर्देशन- दे केरला स्टोरी
– राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2025 लाइव: सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्व गायिका-सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्व गायिका का पुरस्कार शिल्पा राव को ‘जवान’ (छलिया) के लिए दिया गया।
– राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2025: AVGC में सर्वश्रेष्ठ फिल्म-एवीसीजी।

Film Review-रासा (2025) : भावनाओं और रहस्य का अनोखा स्वाद, लेकिन कुछ कमियां 

‘मालेगांव’ के भूत’ ने ‘प्रज्ञा’ का पीछा छोड़ दिया है…!