Weather Alert: MP में ठंड का रुख हुआ तेज, सोमवार से राहत

आज से भारत के उत्तरी पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर

932

दिनेश सोलंकी की रिपोर्ट

भोपाल: पश्चिमी हवाओं के अचानक रो पलटने से मध्यप्रदेश में ठंड तेजी से बढ़ी है। इसमें सुधार होने के आसार हैं और कल से तापमान बढ़ सकता

मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार पश्चिमी हवाओं ने अचानक रुख पलटा है जिससे बादलों का आगमन सीधा उत्तर पूर्व की ओर हो रहा है, वहीं दक्षिण महासागर में भी पूर्वी दिशा से आ रहे हैं। बादल सीधे पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहे हैं। इस परिवर्तन से मध्य प्रदेश में ठंड का रुख तेज हुआ है और कई प्रदेशों में शीत लहर चल पडी है। रविवार से जहां तापमान बढ़ने की गुंजाइश थी वह अब सोमवार से होगी। लेकिन पूरे सप्ताह ठंड का तेज़ बना रहेगा। जबकि कुछ राज्यों में अगले 24 घंटे में बादल भी अपना डेरा डालने लगेंगे

आज से भारत के उत्तरी पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर शुरू होगा। दिल्ली, हरियाणा में बादल छाएंगे,  ठंड का प्रभाव यहां भी तेज रहेगा। आज तमिलनाडु और केरल में कहीं-कहीं बारिश की संभावना बनेगी।। है।