Sensation as Calfs Head Found : गाय के बछड़े का कटा सिर मिलने से सनसनी, भड़के हिंदू पदाधिकारी, किया प्रदर्शन!

1183

Sensation as Calfs Head Found : गाय के बछड़े का कटा सिर मिलने से सनसनी, भड़के हिंदू पदाधिकारी, किया प्रदर्शन!

Ratlam : शहर के अमृत सागर तालाब के सामने शुक्रवार दोपहर 11 बजे कचरे के ढेर में गाय के बछड़े का कटा हुआ सिर मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई जैसे ही यह बात शहर में फैली बड़ी संख्या में बजरंग दल, गौरक्षा दल, हिंदू संगठन सहित अन्य संगठनों के सदस्यों का क्षेत्र में जमावड़ा हो गया था उन्होंने बाजना बस स्टैंड चौराहे पर बछड़े का सिर रखकर चक्का जाम कर दिया। पदाधिकारियों ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए उन्होंने अपनी भड़ास नगर निगम आयुक्त अनिल भाना पर उतारते हुए नगर निगम मुर्दाबाद के नारे लगाए।

IMG 20250816 WA0193 1

स्थिति देखकर सीएसपी सत्येन्द्र घनघोरिया, माणकचौक थाना प्रभारी अनुराग यादव एवं स्टेशन रोड़ थाना प्रभारी स्वराज डाबी ने बिफरे हुए हिन्दू संगठनों के सदस्यों को समझाइश दी मगर वह नहीं माने और निगम आयुक्त अनिल भाना को मौके पर बुलाने की बात पर अड़े रहें। लगभग एक घंटे तक इंतजार करने के बाद भी निगम आयुक्त के मौके पर नहीं पंहुचने पर हिंदू संगठन के पदाधिकारी आक्रोशित हो उठे और बछड़े के सिर को हाथ में लेकर नगर निगम की और चल पड़े चांदनीचौक चौराहे पर पंहुचने से पहले ही आयुक्त अनिल भाना पंहुचे और आक्रोशित लोगों को समझाइश देने लगे। लगभग एक घंटे तक समझाइश का दौर जारी रहा। प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा 5 दिनों में दोषियों पर कार्रवाई करने के आश्वासन के बाद हिंदू संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता माने!

हिंदू संगठन से जुड़े लोगों का कहना था कि हमेशा त्योहारों पर ऐसी घटनाएं क्यों होती हैं ऐसे हादसो पर नियंत्रण लगाने में निगम प्रशासन निरंकुश क्यों हैं? क्यों बड़ी कार्रवाई नहीं होती हैं दोषियों पर? शहर में अवैध रूप से संचालित पशुपालन पर रोक क्यों नहीं लगाई जा रही हैं? नगर निगम आयुक्त के आश्वासन और कार्रवाई करने के आश्वासन पर चक्का जाम खत्म किया। मौके पर हिंदू संगठन के गौरव शर्मा, वीएचपी जिला मंत्री, योगेश चौहान गौरक्षा प्रमुख, आशु टाक, सिद्धार्थ पंड्या, विनु शर्मा, सहित बड़ी संख्या में हिंदू संगठनों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौके पर मौजूद थे!