CS Rank to 2 IAS Officers: दीपाली रस्तोगी और शिवशेखर शुक्ला मुख्य सचिव वेतनमान में पदोन्नत, आदेश जारी

1636

CS Rank to 2 IAS Officers: दीपाली रस्तोगी और शिवशेखर शुक्ला मुख्य सचिव वेतनमान में पदोन्नत, आदेश जारी

भोपाल: राज्य शासन ने आज एक आदेश जारी कर भारतीय प्रशासनिक सेवा में 1994 बैच के दो अधिकारियों दीपाली रस्तोगी और शिव शेखर शुक्ला को मुख्य सचिव वेतनमान में पदोन्नत कर दिया है। प्रमुख सचिव से अपर मुख्य सचिव बनने के बाद भी उनके दायित्व वही रहेंगे जो प्रमुख सचिव के रूप में थे।

दीपाली अब अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग और विकास आयुक्त पदस्थ की गई है। वहीं शिव शेखर शुक्ला अब अपर मुख्य सचिव संस्कृति एवं पर्यटन विभाग और न्यासी सचिव भारत भवन और आयुक्त पर्यटन और प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड के साथ ही अपर मुख्य सचिव धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग पदस्थ किए गए हैं।

किस संबंध में राज्य शासन ने आदेश जारी कर दिए हैं।

Screenshot 20250830 195232 193