Bappi Lahiri Death : मशहूर संगीतकार और गायक बप्पी लहरी का निधन

रात 11 बजे मुंबई के अस्पताल में अंतिम सांस ली 

2902

Bappi Lahiri Death : मशहूर संगीतकार और गायक बप्पी लहरी का निधन

Mumbai : हिंदी फिल्मों के मशहूर संगीतकार और गायक बप्पी लहरी का रात 11 बजे निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के क्रिटी केयर अस्पताल में ली आखिरी सांस ली। बप्पी दा के नाम से मशहूर आलोकेश लाहिड़ी की उम्र 69 थी। जानकारी के मुताबिक बप्पी लहरी का निधन रात करीब 11 बजे हुआ। वो पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे और मुंबई के क्रिटी केयर अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। बप्पी लहरी की कल रात घर पर ज्यादा तबियत बिगड़ने के बाद ही उन्हें जुहू के एक अस्पताल में ले जाया गया था। जहां 69 साल के बप्पी लहरी ने अंतिम सांसें लीं।

बप्पी लहिरी को सोना पहनने और हमेशा चश्मा लगाकर रखना पसंद था। गले में सोने की मोटी-मोटी चेन और हाथ में बड़ी-बड़ी अंगूठियां समेत सोने के ढेर सारे गहने पहनना उनकी पहचान थी।

बप्पी लहिरी को बॉलीवुड का पहला रॉक स्टार सिंगर भी कहा जाता है। बप्पी दा का जन्म 17 नवंबर 1952 को पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में हुआ था। बप्पी लहिरी के दो संतान हैं। इस महीने संगीत जगत को एक के बाद एक बड़े झटके लगे। बप्पी लहिरी से पहले स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का 6 फरवरी को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था।

महज 19 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी। मुंबई आने के बाद उन्हें पहला ब्रेक बंगाली फिल्म ‘दादू’ 1972 में मिल गया था। इसके बाद उन्होंने 1973 में फिल्म ‘शिकारी’ के लिए म्यूजिक कंपोज किया था। फिल्मों में सबसे पहले डिस्को म्यूजिक देने वाले बप्पी लहरी के कई गाने आज भी लोगों की जुबान पर है। बप्पी लहरी ने अपने करियर में हर कई सुपर​हिट गाने दिए हैं। उन्हें 1970-80 के दशक की शुरुआत की कई फिल्मों जैसे चलते चलते, डिस्को डांसर, वारदात, नमक हलाल, डांस डांस, कमांडो, गैंग लीडर और ‘शराबी’ जैसी फिल्में शामिल रहीं।एक साल में सर्वाधिक 35 फिल्मों में संगीत देकर उन्होंने रिकॉर्ड भी बनाया था। साल 2020 में फिल्म ‘बागी 3’ में उनका आखिरी बॉलीवुड गाना ‘बंकस’ था।