MP News: कोरोना मामलों की संख्या लगातार हो रही है कम, अब हटेगा नाइट कर्फ्यू?

635

भोपाल: क्या मध्यप्रदेश में नाइट कर्फ्यू हटेगा? इसका जवाब देते हुए प्रदेश के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा नाइट कर्फ्यू को हटाने पर विचार चल रहा है। शीघ्र ही इसे समाप्त किया जाएगा।
आज सुबह नरोत्तम मिश्रा ने अपने निवास पर मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि मध्य प्रदेश की कोरोना की संख्या में लगातार कमी होती जा रही है और अब तो संख्या 3 डिजिट में आ गई है। इसलिए शीघ्र ही राज्य शासन नाइट कर्फ्यू हटाने पर विचार कर रहा है। वैसे अधिकांश पाबंदियां हटा दी गई है।

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में कोरोना के आकड़े तेजी से कम हो रहे है और अब यह संख्या 4 अंको से कम आ रही है। पिछले 24 घंटे में सम्पूर्ण प्रदेश में 828 नए केस आए है जिनमें से 7 पुलिस कर्मी है। जबकि 2715 लोग ठीक हुए है।

प्रदेश में वर्तमान संक्रमण दर 1.45% है रिकवरी रेट 97.6% है। वर्तमान में सम्पूर्ण प्रदेश में 9706 एक्टिव केस है, पिछले 24 घंटे में 61170 टेस्ट हुए है। प्रदेश में कुल 212 पुलिसकर्मी संक्रमित है। पूरे प्रदेश में कल 78978 लोगो को टीकाकरण किया गया है।