Weather Update: फिर बना खतरनाक चक्रवात, भारत में हवाओं के टकराव से बादल छिन्न भिन्न अवस्था में

MP में खुले मौसम के बीच अचानक बारिश के आसार

650

Weather Update: फिर बना खतरनाक चक्रवात, भारत में हवाओं के टकराव से बादल छिन्न भिन्न अवस्था में

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

मध्य प्रदेश में कल शाम से कोहरे की स्थिति निर्मित हो रही है खासकर पश्चिम और मध्य भाग में। यहां पर बादल गुजरात से आकर पूर्वी हवाओं के टकराव से दक्षिण की ओर घूम रहे हैं। बादलों का फैलाव प्रदेश के पश्चिम और मध्य क्षेत्र में है। इंदौर भोपाल बेल्ट में बादल चक्राकार हो रहे हैं। खुले मौसम के बीच अचानक बारिश के आसार रहेंगे। पश्चिमी भाग में कल से न्यूनतम तापमान में कमी आना शुरू हो जाएगी।

IMG 20251102 WA0005

*विचित्र और खतरनाक चक्रवात* 

अक्सर जब भी कोई चक्रवात बनता है तो वह भले ही 200, 250 km प्रति घंटे की रफ्तार ले ले, लेकिन अंत में वह 30/40 km की स्पीड में खत्म हो जाता है। लेकिन भारत की पूर्वी दिशा में फिलिपिंस के समुद्रीय आकाश में बना नया चक्रवात “कलमाएगी” शुरू तो 30 km की गति से हुआ लेकिन अब तेजी से गति बढ़ रही है जो आज 85 km हो गई है। अगले 6 दिन में इसका अंत वियतनाम के पास जाकर होगा तब इसकी गति 195 km प्रति घंटे की रहेगी। इसके तेज और आक्रामक प्रभाव से 4 नवंबर से बंगाल की खाड़ी में बादलों में इजाफा होगा, जो उड़ीसा, बंगाल और दक्षिण राज्यों में भारी बारिश को अंजाम देंगे। यह चक्रवात सोमवार को फिलिपिंस में 155 km की रफ्तार से दाखिल होगा और गुरुवार को वियतनाम के पास आकर बिखर जाएगा। फिलिपींस में ये तूफान सोमवार और मंगलवार को भारी तबाही ला सकता है।