हाथ-पैर बंधे, चेहरे पर जलने के निशान,कूड़े के ढेर पर बैग में मिला लड़की का शव, हाथ-पैर बंधे हुए थे

165

हाथ-पैर बंधे, चेहरे पर जलने के निशान,कूड़े के ढेर पर बैग में मिला लड़की का शव, हाथ-पैर बंधे हुए थे

नोएडा के सेक्टर 142 में युवती की लाश मिली है। लाश को बैग में बंद कर डंपिंग यार्ड में फेंका गया था। युवती के हाथ पैर बंधे हैं। चेहरे और अन्य हिस्सों को जलाकर पहचान छिपाने की कोशिश की गई। लोअर और टीशर्ट पहने है। उम्र 20 से 25 साल के बीच होने का अनुमान है। कचरा बीनने वालों ने बैग में सामान होने की आशा में खोला तो लाश देखकर होश उड़ गए कूड़ा बीनने वालों को डंपिंग यार्ड में एक संदिग्ध बैग मिला। बैग खोला तो उसमें लड़की का शव निकला। शव देखते ही वे चिल्लाने लगे, तभी आसपास के अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

https://www.facebook.com/share/r/1LFDJQKhGw/

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के सभी थाना क्षेत्रों से संपर्क कर शव की पहचान कराने में लगी हुई है। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि शव यहां कैसे फेंका गया और इस क्रूर अपराध को किसने अंजाम दिया।

थाना सेक्टर-142 पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर जानकारी की गई तो एक अज्ञात महिला उम्र करीब 22 से 25 वर्ष का शव कूड़े के ढेर में मिला था। पुलिस उच्चाधिकारी व फील्ड यूनिट टीम से घटनास्थल का निरीक्षण कराते हुए स्थानीय पुलिस द्वारा शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

स्थानीय पुलिस की ओर से सभी पहलुओं पर गहनता से जांच की जा रही है। मृतक महिला की शिनाख्त और शव कहां से आया है, इस संबंध में जानकारी की जा रही है। मामले में अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।मौके पर सेक्टर-142 पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।