बागेश्वर धाम के नाम पर ठगी और दुष्कर्म: 2 माह बाद इनामी आरोपी महेंद्र दुबे गिरफ्तार

91

बागेश्वर धाम के नाम पर ठगी और दुष्कर्म: 2 माह बाद इनामी आरोपी महेंद्र दुबे गिरफ्तार

छतरपुर। बागेश्वर सरकार से मुलाकात कराने का झांसा देकर एक युवती को अपने जाल में फंसाने, दुष्कर्म करने और लाखों की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महेंद्र दुबे पर पुलिस अधीक्षक ने 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।

●पहले बाबा से मिलवाने फिर शादी का कहकर किया ग़लत..

पीड़िता ने शिकायत में बताया था कि महेंद्र दुबे ने खुद को बागेश्वर धाम का शिष्य बताते हुए धीरेंद्र शास्त्री से मिलवाने का भरोसा दिया। इसी बहाने उसने महिला से करीब ढाई लाख रुपए ऐंठ लिए। इसके बाद शादी का वादा कर कई बार शारीरिक संबंध बनाए।

●वीडियो बनाकर किया शोषण..

महिला का आरोप था कि आरोपी ने आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी दी और लगातार ब्लैकमेल करता रहा। आरोपी ने वीडियो डिलीट करने का झांसा देकर बड़े बगराजन क्षेत्र में बुलाया, जहां उसके साथ मारपीट की गई और गहने व मोबाइल छीन लिए गए।

●न्यायालय से भेजा जेल..

घटना के बाद पीड़िता ने पहले सिटी कोतवाली और फिर सिविल लाइन थाने में अलग-अलग शिकायतें दर्ज कराईं। सिविल लाइन टीआई सतीश ने बताया कि आरोपी को चित्रकूट से गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसे आज बुधवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।