Weather Update: नए पश्चिमी विक्षोभ से राजस्थान सहित उत्तर भारत में नया अटैक,MP में वर्षा की संभावना

123

Weather Update: नए पश्चिमी विक्षोभ से राजस्थान सहित उत्तर भारत में नया अटैक,MP में वर्षा की संभावना

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

ईरान के रास्ते एक और पश्चिमी विक्षोभ का हमला उत्तर पश्चिम भाग में आज से होगा। भारत में अभी कश्मीर, हिमाचल और लद्दाख में बारिश बर्फबारी चल रही है और आज रात से फिर बादलों का रुख राजस्थान से लद्दाख तक हो रहा है। इससे तेज़ हवाओं का प्रभाव ठंड को बढ़ाएगा। राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली में न्यूनतम तापमान में अगले 4 से 5 तक कमी रह सकती है।

    मध्य प्रदेश में अभी भी वर्षा की संभावना रहेगी। पश्चिमी हवाओं से समीकरण बदलेंगे। अगले 5 दिन प्रदेश में भी न्यूनतम तापमान में कमी आएगी। ग्वालियर याने पूर्व से लेकर रीवा तक तेज़ ठंड का असर अगले दो दिन में होगा। रीवा में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक जा सकता है, ग्वालियर के 10 डिग्री तक। भोपाल में 11 डिग्री तो इंदौर में 13 डिग्री तापमान हो सकता है। बारिश की संभावना अभी भी बनी रहेगी। खासकर मध्य और उत्तर पूर्वी भाग में। निश्चित तौर ओर नहीं कहा जा सकता है कि मावठे की बारिश अचानक कहां कहां हो सकती है।

    इधर दक्षिण महासागर में बादलों का बहाव पश्चिमी हवाओं के दबाव से बंगाल की खाड़ी में दक्षिण से उत्तर पूर्व की ओर चल पड़ा है। तमिलनाडु और केरल के दक्षिणी भाग में बारिश हो सकती है।

आज घने कोहरे की स्थिति दिल्ली से यूपी और राजस्थान, हरियाणा से मध्य प्रदेश तक आंशिक रूप से रही है।