
छत्तीसगढ़ में फिर लौटेगी कड़ाके की ठंड: 3 दिनों में 3 डिग्री तक गिरेगा पारा, मौसम विभाग का अलर्ट
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कड़ाके की ठंड दस्तक देने वाली है। मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक, फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन अगले 24 घंटों के बाद प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बड़ी गिरावट आने की संभावना है। इससे रात के समय ठिठुरन काफी बढ़ जाएगी।तापमान में अचानक आने वाली इस गिरावट का सीधा असर जनजीवन और खेती पर पड़ेगा। खासकर ग्रामीण इलाकों में रात और सुबह के वक्त कोहरा और ठंड बढ़ने से रबी की फसलों के प्रबंधन में किसानों को सावधानी बरतनी होपिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई है। रायपुर समेत कई शहरों में फिलहाल दिन का तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है। बिलासपुर, अंबिकापुर और पेंड्रा रोड में पारा सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक रिकॉर्ड किया गया, जिससे दिन में हल्की गर्मी महसूस की जा रही है। हालांकि, रात होते ही ठंडी हवाएं अपना असर दिखाना शुरू कर देंगी।





