चाबी बनाने का झांसा देकर जेवरात ले उडे बदमाश

44

चाबी बनाने का झांसा देकर जेवरात ले उडे बदमाश

भोपाल: कमला नगर इलाके में अलमारी के ताले की चाबी बनाने का झांसा देकर दो जालसाज हजारों रुपए के जेवरात लेकर चंपत हो गए। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। एएसआई मुकेश कुमार के मुताबिक नेहरू नगर में रहने वाले रितेश साहू चाय नाश्ते की होटल का संचालन करते हैं। बुधवार दोपहर घर में रितेश के माता-पिता मौजूद थे। तभी दो सरदारों की भेषभूषा में आए और ताला चाबी बनवाने की बात करने लगे। इस पर बुर्जग दंपति ने दोनों बदमाशों को अपने घर में अलमारी की चाबी बनवाने के लिए बुलाया। अलमारी का लॉक खोलने के दौरान आरोपियों ने उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया और गायब हो गए। जिसकी कीमत करीब एक लाख रुपए होना बताई जा रही है। अब हुलिए के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। साथ ही पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही है। पुलिस का कहना है जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।