Jailed Rajpal May Get Bail : जेल में बंद राजपाल को मिल सकती हैं बेल? आर्थिक मदद करने फिल्म सितारे आएं आगे, अब चुका पाएंगे 9 करोड़!

राजपाल की जमानत पर क्या फैसला देगा कोर्ट?

395

Jailed Rajpal May Get Bail: जेल में बंद राजपाल को मिल सकती हैं बेल? आर्थिक मदद करने फिल्म सितारे आएं आगे, अब चुका पाएंगे 9 करोड़!

New Delhi : सालों से कॉमेडी कर लोगों के दिलों में रचे-बसे राजपाल यादव इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। 2010 के चेक बाउंस मामले में वह फिलहाल नई दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं। 9 करोड़ का लोन न चुका पाने के बाद उन्हें सरेंडर किया था उसके बाद उन्हें सलाखों के पीछे जाना पड़ा जब से वह जेल में बंद हैं। लेकिन इस मुश्किल वक्त में फिल्म इंडस्ट्रीज के सितारों ने एक्टर का साथ दिया और सभी राजपाल की मदद को आगे आ रहें हैं।

फिल्म सितारों के फाइनेंसियल सपोर्ट की बदौलत उम्मीद हैं। राजपाल यादव अपना कर्जा चुका पाएंगे। 12 फरवरी यानी आज राजपाल की जमानत की अर्जी पर कोर्ट में सुनवाई होगी। फैंस और एक्टर के परिवार को पूरी उम्मीद हैं कि राजपाल तिहाड़ जेल से छूट जाएंगे। उन्हें बेल मिल जाएंगी।

इन्होंने की राजपाल की आर्थिक मदद?
सलमान खान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, अजय देवगन, वरुण धवन, मीका सिंह, सोनू सूद, राव इंद्रजीत सिंह, तेज प्रताप यादव, केआरके, गुरु रंधावा, रतन जैन, गुरमीत चौधरी ने मदद का हाथ बढ़ाया है। गुरु रंधावा ने राजपाल के साथ एक वीडियो में काम भी किया है। उन्होंने उसका अग्रीम भुगतान एक्टर को दे दिया हैं। वहीं भोजपुरी स्टार निरहुआ का भी रिएक्शन आया। दोनों स्टार्स की साथ में एक फिल्म आने वाली है। निरहुआ का कहना है वह इस प्रोजेक्ट के मेकर्स से राजपाल को उनका साइनिंग अमाउंट एडवांस में देने की अपील करेंगे।

IMG 20260212 WA0045

पत्नी राधा ने इंडस्ट्री का जताया आभार!
फिल्म इडंस्ट्री से मिले सपोर्ट पर राजपाल की पत्नी राधा ने आभार जताया है। उन्होंने कहा- सबने हमारा साथ दिया है। इंडस्ट्री ने बहुत सपोर्ट किया है। जो भी आगे आकर हमारी मदद कर रहें हैं, उन सबको बहुत-बहुत धन्यवाद।

क्या है मामला??
सन 2010 में जब राजपाल ने अपनी डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म ‘अता पता लापता’ बनाने के लिए मुरली प्रोजेक्ट्स प्रायवेट लिमिट कंपनी से 5 करोड़ रुपए लिए थे। लेकिन राजपाल की ये फिल्म फ्लॉप हो गई थी। जिसकी वजह से एक्टर को भारी भरकम नुकसान हुआ था। दूसरी तरफ उनके उधार लिए 5 करोड़ ब्याज लगकर 9 करोड़ हो गए इस दरम्यान उन्होंने कई चेक भी दिए लेकिन सभी बाउंस हो गए। जिसके बाद राजपाल के खिलाफ लीगल एक्शन हुआ और 2010 के इस केस में वो 2 बार पहले भी जेल जा चुके हैं। कोर्ट से राजपाल ने कर्ज चुकाने का और समय मांगा था। लेकिन उनकी याचिका कोर्ट में खारिज हुई। जिसके बाद एक्टर को सरेंडर करना पड़ा!