CM मोहन यादव का हेलीकॉप्टर टेक ऑफ के दौरान लड़खड़ाया,हेलीकॉप्टर ने उल्टी उड़ान शुरू कर दी!

86

CM मोहन यादव का हेलीकॉप्टर टेक ऑफ के दौरान लड़खड़ाया,हेलीकॉप्टर ने उल्टी उड़ान शुरू कर दी!

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को खंडवा जिले के दौरे पर थे. इस बीच सीएम अपना कार्यक्रम समाप्त कर हेलीकॉप्टर में सवार होकर वापस जाने लगे. तभी उनका हेलीकॉप्टर टेक ऑफ के हवा में लड़खड़ाने लगा. हेलीकॉप्टर ने उल्टी उड़ान शुरू कर दी. ऐसा होता देख वहां मौजूद लोगों की सांसे कुछ देर के लिए थम गई. इस बीच पायलट ने स्थिति को संभाल लिया. कुछ देर हवा में रहने के बाद हेलीकॉप्टर सुरक्षित हवा में उड़ने लगा.

शनिवार को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खंडवा जिले के दौरे पर पहुंचे थे, जहां पंधाना में राज्य स्तरीय लाडली बहना योजना कार्यक्रम आयोजित हुआ. कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जब मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उड़ान भरने लगा तो वहां मौजूद लोगों की सांसें कुछ पल के लिए थम गईं.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हेलीकॉप्टर हवा में उठने के बाद कुछ सेकंड तक आगे बढ़ने की बजाय पीछे की ओर जाता हुआ नजर आया, जिससे आसपास मौजूद लोगों में हलचल और चिंता का माहौल बन गया.हालांकि पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत स्थिति को नियंत्रित किया और हेलीकॉप्टर ने धूल के गुबार के बीच सुरक्षित ऊंची उड़ान भर ली.

इसके बाद मुख्यमंत्री की खंडवा से भोपाल तक की यात्रा सफलतापूर्वक पूरी हुई, जिससे प्रशासनिक अधिकारियों और राजनीतिक दलों ने राहत की सांस ली. बताया जा रहा है कि अभी तक सरकार की तरफ से इस पर किसी भी तरह का बयान नहीं आया है.

SP बोले- उड़ान में नहीं आई कोई दिक्कत

खंडवा SP मनोज कुमार राय का कहना है कि तकनीकी रूप से कुछ भी ऐसा नहीं था कि उड़ान में कोई दिक्कत आई हो. तुरंत संबंधित अधिकारियों से चर्चा की गई थी. उन्होंने बताया कि यह सामान्य बात है. टेक ऑफ के समय हेलिकॉप्टर अलग दिशा में था जबकि उसे दूसरी दिशा में जाना था. वह हवा में उठकर निर्धारित दिशा में जाने के लिए घूमने लगा. इसी बीच ज्यादा धूल उड़ने लगी गई. धूल और ज्यादा न उड़े इसलिए पायलट ने हेलिकॉप्टर की रफ्तार धीमी कर दी. फिर कुछ सेकेंड में ही हेलिकॉप्टर को थोड़ा नीचे लाकर स्टेट किया.