District President of National Human Rights Organization चेतन सोनी बने राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के जिलाध्यक्ष!

228

District President of National Human Rights Organization चेतन सोनी बने राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के जिलाध्यक्ष!

Ratlam : राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के संभागीय अध्यक्ष राधेश्याम मेहता की अनुशंसा पर तथा राष्ट्रीय सचिव अशोक कुमार व्यास की सहमति से संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री महेश जी पटेल ने चेतन सोनी (पहलवान) को रतलाम जिलाध्यक्ष के पद की जिम्मेदारी सौंपते हुए संगठन के लिए कर्मठता से कार्य करने तथा अपनी कार्यकारिणी गठित करने के निर्देश देते हुए संगठन के प्रति जागरूकता और उत्साह से अधिकाधिक संख्या में सदस्यों का संगठन में समावेश करने का निर्देश दिया।

 

चेतन सोनी के मनोनयन पर उन्हें प्रदेश-भर से शुभकामनाएं दी जा रही हैं उन्हें संभाग पदाधिकारीयों तथा प्रदेशध्यक्ष सुनील जी गौतम ने बधाई दी तथा भविष्य में मानवाधिकार संगठन के लिए व संगठन को मजबूत बनाए रखने में अपना अहम योगदान देने की अपील की। संगठन के मंदसौर जिलाध्यक्ष राजू मालवीय, बालाजी रघुवंशी व संभाग पदाधिकारीयों तथा रतलाम मैढ़ क्षत्रिय मारवाड़ी स्वर्णकार समाज, श्रीमद्भागवत गीता पर्व सप्ताह न्यास, महाराजा अजमीढ़ जी युवा संस्था मुंबई, मैढ़ क्षत्रिय मेवाड़ा स्वर्णकार समाज, अखिल भारतीय मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज जिला रतलाम, अखिल भारतीय मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार महिला मंडल के सदस्यों ने चेतन सोनी (पहलवान) को शुभकामनाएं देते हुए उनके उपलब्धि भरें कार्यकाल के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दीं!