CG News: 22 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

155

CG News: 22 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

विनोद काशिव की रिपोर्ट 

रायपुर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में लाल आतंक को एक और बड़ा झटका लगा है। 22 नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।

सुकमा पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने बताया कि जिले में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियानों, नए सुरक्षा कैंपों की स्थापना और सड़कों के जाल बिछने से माओवादी संगठन अब पूरी तरह बैकफुट पर है। सरेंडर करने वाले माओवादियों ने स्वीकार किया है कि वे संगठन की खोखली विचारधारा और पुलिस के बढ़ते दबाव के कारण मुख्यधारा में शामिल हो रहे हैं।

इन सभी को अब शासन की पुनर्वास नीति के तहत आर्थिक सहायता और अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।