
Date for RS Election Announced: 10 राज्यों से राज्यसभा की 37 सीटों के लिए चुनाव तिथि की घोषणा
नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने बुधवार को राज्यसभा की 37 सीटों के लिए चुनाव की घोषणा कर दी है। मतदान 16 मार्च को होगा और उसी शाम मतगणना की जाएगी। इस बार जिन प्रमुख नेताओं का कार्यकाल खत्म हो रहा है, उनमें शरद पवार, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले, कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी, टीएमसी नेता साकेत गोखले और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह शामिल हैं।
*किन राज्यों की है ये सीटें?*
बता दें कि 10 राज्यों से राज्यसभा की कुल 37 सीटें खाली हो रही है। जिसमें सबसे ज्यादा महाराष्ट्र की सात है। वहीं तमिलनाडु की 6, ओडिशा की 4, पश्चिम बंगाल की 5, असम की 3, बिहार की 5, छत्तीसगढ़ की 2, तेलंगाना की 2 और हिमाचल प्रदेश की एक सीट खाली हो रही है।





