
Faag Utsav : पोरवाल समाज महिला मंडल ने मनाया फागोत्सव, महिलाएं फुलों की पंखुड़ियां उड़ाकर थिरकीं!
Ratlam : शहर के त्रिपोलिया गेट स्थित श्री रणछोड़राय मंदिर परिसर में पोरवाल समाज महिला मंडल ने फागोत्सव मनाया। शहर के ख्यातनाम भजन गायक पंडित गोपाल शर्मा ने एक से बढ़कर एक होली के गीतों की प्रस्तुतियां देकर माहौल को खुशनुमा बना दिया। पंडित शर्मा ने राधा गोरी गोरी बरसाने की छोरी.. लिख दी बाबा जी के नाम फागण को महीना लिख लिख दिनों बाबा जी के नाम फागण को महीनो… आयो महीनो फागण को हमारा मन राधा ले गई रे हमारे मन हमारे मन हमारा मन राधा ले गई रे… सहित कई होली गीतों की प्रस्तुति दी।

जानकारी देते हुए समाज के पूर्व ट्रस्टी राकेश पोरवाल ने बताया कि भगवान रणछोड़ राय का आकर्षक श्रंगार कर आरती कर प्रसादी वितरित की गई इस दौरान समाज के राजेंद्र चौधरी, सौरभ चौधरी, गोपाल मजावदिया, वंदना मजावदिया अध्यक्ष, पदमा मजावदिया, मधु गुप्ता, मंजुला गुप्ता, मधु घरिया, कोमल पोरवाल, चंदा पोरवाल, शोभा पोरवाल, रानी पोरवाल, पुष्पा मजावदिया, साधना पोरवाल, अनीता गुप्ता, उषा गुप्ता, मधु चौधरी, तारा पोरवाल, राज मजावदिया पोरवाल, महिला मंडल व पोरवाल समाज के गणमान्य नागरिक मौजूद थे!





