शाहजहांपुर की ‘अजब-गजब’ होली: रंगों से नहीं जूतों से खेली जाती है होली ! देखिये वीडियो

66

शाहजहांपुर की ‘अजब-गजब’ होली: रंगों से नहीं जूतों से खेली जाती है होली ! देखिये वीडियो

यूपी के शाहजहांपुर की गजब परंपरा है जहां होली पर लाट साहब का जुलूस निकलता है और पूरा शहर उनका स्वागत जूतों, चप्पल और झाड़ू से करता है। इसके लिए करीब तीन हजार पुलिसकर्मी तैनात किए गए। दरअसल इसके पीछे की वजह है। यहां के नवाब थे अब्दुल्ला खां, जिनका होली पर जुलूस निकलता था। इस पर अंग्रेजों ने रोक लगा दी थी जिससे लोगों में गुस्सा था। जब अग्रेजों से छुटकारा मिला तो लोगों ने लाट साहब का स्वागत कुछ इस तरह शुरू कर दिया। पहले लाट साहब मंदिर जाते हैं। फिर कोतवाली में उन्हें सलामी दी जाती है और इसके बाद भैंसागाड़ी पर लाट साहब जूते खाने के लिए निकलते हैं।

शाहजहांपुर में होली के अवसर पर कुल 18 पारंपरिक जुलूस निकाले जाते हैं. इनमें दो जुलूस सबसे प्रमुख होते हैं- बड़े लाट साहब और छोटे लाट साहब का जुलूस. इन जुलूसों में एक व्यक्ति को अंग्रेज अधिकारी का प्रतीक बनाकर भैंसा गाड़ी पर बैठाया जाता है. इसके बाद लोग उस पर जूते फेंकते हैं और झाड़ू से मारते हुए पूरे शहर में घुमाते हैं. इस दौरान भारी संख्या में लोग शामिल होते हैं और माहौल पूरी तरह होली के जोश और हुड़दंग से भरा रहता है.