Crackdown on Land Mafia Manish Surana : जेल में बंद कॉलोनाइजर मनीष सुराना की बढ़ी मुश्किलें, 4 दिन की पुलिस रिमांड पर, मामला गोल्ड कॉम्प्लेक्स की जमीन के नाम धोखाधड़ी का!

225

Crackdown on Land Mafia Manish Surana : जेल में बंद कॉलोनाइजर मनीष सुराना की बढ़ी मुश्किलें, 4 दिन की पुलिस रिमांड पर, मामला गोल्ड कॉम्प्लेक्स की जमीन के नाम धोखाधड़ी का!

Ratlam : हराम की कमाई और इजी मनी के फैर में आरोपी मनीष सुराणा ने ऐसी तिकड़म रची की रतलाम के निर्माणाधीन गोल्ड कॉम्प्लेक्स की जमीन को इंदौर के सोना-चांदी कारोबारी के साथ विश्वासघात करते हुए उसे लाखों रुपए का चुना लगा दिया। हां हम बात कर रहें हैं धोखाधड़ी में माहिर कॉलोनाइजर मनीष सुराना की जिसकी अब मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अभी तक गिरफ्तारी से बचते हुए घूम रहें आरोपी को एक दिन पूर्व न सिर्फ जेल हो गई बल्कि पुलिस ने 1 अन्य मामले में 5 दिन की रिमांड पर भी ले लिया है। पुलिस आरोपी सुराना के विरुद्ध दर्ज अन्य मामलों की फाइलें भी खंगाल रही है।

नगर निगम में शहर की गोपालनगर कॉलोनी के बंधक रखे भूखंड धोखाधड़ी कर बेचने के मामले में कॉलोनाइजर मनीष सुराना को प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी ने सोमवार को जमानत आवेदन खारिज कर जेल भेज दिया था। संभावना जताई जा रही थी कि आरोपी की और से जमानत के लिए एक और प्रयास करने की तैयारी की जा रही थी लेकिन पुलिस ने उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया। पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर आरोपी सुराना को 4 दिन की रिमांड पर सौंपने का अनुरोध न्यायालय से किया जिसे स्वीकार कर लिया गया है। न्यायालय से आरोपी को 4 दिन की पुलिस रिमांड पर सौंपा गया है।

स्टेशन रोड पुलिस ने लिया रिमांड पर!

स्टेशन रोड पुलिस द्वारा आरोपी मनीष सुराना को इंदौर के ज्वैलर देवेंद्र सोनी से 35 लाख रुपए की ठगी को लेकर दर्ज प्रकरण में पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है। सुराना पर आरोप है कि उसने सोनी को रतलाम में नगर निगम के सामने निर्माणाधीन समदड़िया गोल्ड कॉम्प्लेक्स की जमीन का सौदा करवाने के नाम पर 35 लाख रुपए ऐंठ लिए थे। इसकी शिकायत सोनी ने स्टेशन रोड थाने में दर्ज करवाई थी। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है किंतु वह फरार चल रहा था। आरोपी ने अलग-अलग मामलों में क्रमशः मप्र उच्च न्यायालय और स्थानीय न्यायालय में जमानत के लिए याचिकाएं लगा दी थीं लेकिन दोनों ही न्यायालयों से राहत नहीं मिली। यही कारण है कि आरोपी ने सोमवार को न्यायालय में सरेंडर कर दिया था जहां से उसे जेल भेजने के आदेश हुए थे। यह संज्ञान में आते ही स्टेशन रोड पुलिस ने उसे रिमांड पर मांग लिया। एसपी अमित कुमार के अनुसार आरोपी को 4 दिन की रिमांड पर सौंपा गया है।

बड़ा भाई भी बदनाम कॉलोनाइजर!

आरोपी मनीष सुराना का बड़ा भाई कॉलोनाइजर राजकुमार उर्फ राजू सुराना भी धोखाधड़ी के मामले में काफी बदनाम है। जमीनों के घोटालों के लिए जानी जाने वाली पूनम विहार कॉलोनी में राजकुमार भी पार्टनर है। सूत्रों की मानें तो राजकुमार को कुछ दिन पूर्व ही चेक बाउंस के मामले में सजा भी सुनाई गई थी और अर्थदंड भी किया गया था। बता दें कि आरोपी द्वारा गोपालनगर कॉलोनी, पूनम विहार कॉलोनी, धोखाधड़ी के मामलों में पड़ताल जारी है अब पुलिस निर्माणाधीन गोल्ड कॉम्प्लेक्स की जमीन के नाम पर की गई ठगी के मामले में पूछताछ करेगी!